गुवाहाटी, 19 सितंबर (भाषा) असम और पश्चिम बंगाल की सरकारें कूचबिहार के मधुपुर में वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के समाधि स्थल को संयुक्त रूप से एक भव्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगी।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मधुपुर का दौरा कर रहे शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि ‘सत्र’ (वैष्णव मठ) को भव्य तरीके से विकसित किया जाएगा ताकि यह असम और पश्चिम बंगाल दोनों के लोगों के लिए धार्मिक पर्यटन सर्किट में एक महत्वपूर्ण गंतव्य बने।
मधुपुरा में शंकरदेव ने अपने जीवन के अंतिम दिन बिताए थे।
शर्मा ने कहा, “जिस तरह से हमने मध्य असम में उनके जन्मस्थान बटाद्रवा को विकसित किया है, उसी तरह हम पश्चिम बंगाल सरकार के सहयोग से मधुपुर सत्र में उनके पवित्र महासमाधि स्थल को भव्य रूप देंगे।”
भाषा जोहेब माधव
माधव