किशोरी की अप्राकृतिक मौत के मामले में असम के मुख्यमंत्री ने तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया

किशोरी की अप्राकृतिक मौत के मामले में असम के मुख्यमंत्री ने तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया

किशोरी की अप्राकृतिक मौत के मामले में असम के मुख्यमंत्री ने तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: August 13, 2022 12:22 am IST

तेजपुर (असम), 12 अगस्त (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने एक किशोरी की अप्राकृतिक मृत्यु के मामले में दर्रांग जिले के तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर लगाए गए कर्तव्य में लापरवाही के आरोपों के बाद शुक्रवार को उनके निलंबन का आदेश दिया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का आदेश दिया है।

घरेलू सेविका के रूप में काम करने वाली 13 साल की लड़की जून में दर्रांग जिले के धुला इलाके में एक घर में कथित रूप से फांसी के फंदे पर मृत अवस्था में मिली थी।

लड़की के परिवार ने पुलिस पर मामले की जांच सही से नहीं करने का आरोप लगाया था।

शर्मा ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक समेत तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

भाषा वैभव सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में