असम: 12.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

Ads

असम: 12.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 12:03 AM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 12:03 AM IST

गुवाहाटी, दो अगस्त (भाषा) असम के कामरूप जिले में लगभग 12.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं और तीन संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को यह जानकारी दी।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 12.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद। पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर एसटीएफ असम और कामरूप पुलिस ने अमिंगांव से ले जाई जा रही मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप जब्त की। इस दौरान 50,000 याबा टैबलेट और 67.5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।”

उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान तीन संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा।

याबा को थाई भाषा में ‘क्रेजी मेडिसिन’ कहा जाता है। इन गोलियों में मेथामफेटामाइन (एक शक्तिशाली और उत्तेजक पदार्थ) तथा कैफीन का मिश्रण होता है।

भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र