उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक मंजिला मकान की छत का हिस्सा गिरने से दंपति घायल

Ads

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक मंजिला मकान की छत का हिस्सा गिरने से दंपति घायल

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 12:50 AM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 12:50 AM IST

नयी दिल्ली, दो अगस्त (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक मंजिला मकान की छत का एक हिस्सा गिरने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना रात लगभग 10 बजे न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र के जेपी नगर में हुई।

पुलिस ने बताया कि घर में मौजूद एक बच्चा बाल-बाल बच गया।

पुलिस के अनुसार, दंपति किराये के मकान में रह रहा था कि तभी अचानक छत का एक हिस्सा गिर गया और दोनों मलबे में दब गए।

पुलिस, अग्निशमन विभाग के कर्मियों और बचाव दल ने मकान की छत गिरने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

पुलिस ने बताया कि घायल दंपति को मलबे से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की पहचान आकाश के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला था और दिल्ली में हलवाई का काम करता था।

पुलिस ने बताया कि छत गिरने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका और मामले की जांच जारी है।

भाषा जितेंद्र देवेंद्र

देवेंद्र