नगर क्षेत्रों और सैटेलाइट शहरों के विकास के लिए नया प्राधिकरण गठित करेगी असम सरकार

Ads

नगर क्षेत्रों और सैटेलाइट शहरों के विकास के लिए नया प्राधिकरण गठित करेगी असम सरकार

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 08:07 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 08:07 PM IST

गुवाहाटी, 28 जुलाई (भाषा) असम विधानसभा ने मंगलवार को एक विधेयक पारित किया जिसके तहत राज्य सरकार को अधिसूचित नगर क्षेत्र और सैटेलाइट शहरों को बढ़ावा देने और विकसित करने के लिए एक नया प्राधिकरण बनाने का अधिकार मिलेगा।

सरकार ने विधानसभा में गुवाहाटी सैटेलाइट सिटी विकास प्राधिकरण विधेयक, 2026 पेश किया था जिसे मंगलवार को चर्चा के बाद पारित कर दिया गया।

आवास और शहरी मामलों के मंत्री कौशिक राय ने कहा कि एक नयी संस्था गुवाहाटी सैटेलाइट शहर विकास प्राधिकरण (जीएससीडीए) स्थापित करने का प्रस्ताव है।

उन्होंने कहा, ‘प्राधिकरण का उद्देश्य अधिसूचित नगर क्षेत्रों/सैटेलाइट शहरों के विकास को बढ़ावा देना होगा। प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को राज्य सरकार समय-समय पर अधिसूचित करेगी।’

सैटेलाइट शहर किसी बड़े शहर के पास बनाए जाते हैं, ताकि बड़े शहर पर बढ़ती आबादी और सुविधाओं का दबाव कम किया जा सके।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश