शह मात The Big Debate: परफॉर्मेंस बनेगा बैज का बेस!.. कांग्रेस में बढ़ेगी फेस की रेस? प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष और PCC चीफ बदलने की अटकलें क्यों हुई शुरू?

Ads

New PCC Chief Chhattisgarh Congress: राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल की मौजूदगी में बैज के कार्यकाल में हुए कामकाज की समीक्षा होगी।

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 11:56 PM IST,
    Updated On - July 29, 2026 / 12:00 AM IST

New PCC Chief Chhattisgarh Congress/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • के सी वेणुगोपाल की मौजूदगी में बैज के कार्यकाल में हुए कामकाज की समीक्षा होने जा रही है।
  • इस मीटिंग को हाई कमान के सामने दीपक बैज के कार्यकाल के रिपोर्ट कार्ड पर डिस्कशन रूप में भी देखा जा रहा है।
  • बैठक में संगठन सृजन के तहत जिनकी नियुक्तियां की गईं उनके परफोर्मेंस भी चैक किए जाएंगे।

New PCC Chief Chhattisgarh Congress: रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की कमान किसके हाथ होगी। क्या मौजूदा अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में ही 2028 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा या फिर चेहरा बदलने की अटकलें सच होंगी। दरअसल, दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल की मौजूदगी में बैज के कार्यकाल में हुए कामकाज की समीक्षा होने जा रही है। बताया जाता है इसके लिए दीपक बैज के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, सहित सह प्रभारी मौजूद रहेंगे। इस मीटिंग को हाई कमान के सामने दीपक बैज की परीक्षा या कार्यकाल के रिपोर्ट कार्ड पर डिस्कशन के रूप में भी देखा जा रहा है। बताया जाता है कि इस बैठक में बैज के कार्यकाल में प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार के खिलाफ किए गए धरना-प्रदर्शन-आंदोलन-घेराव की समीक्षा की जाएगी, (New PCC Chief Chhattisgarh Congress) साथ ही संगठन सृजन के तहत जिनकी नियुक्तियां की गईं उनके परफोर्मेंस भी चैक किए जाएंगे। इस समीक्षा बैठक पर बीजेपी चुटकी ले रही है। उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि बैज को दिल्ली में हिसाब देना है कि उनके कार्यकाल में पार्टी विधानसभा-लोकसभा चुनाव में कैसे हारी, उनके रहते पार्टी में सिरफुटव्वल क्यों रही इसकी जानकारी भी हाईकमान को देंगे। इसपर जवाब दिया खुद PCC चीफ दीपक बैज ने, कहा कि भाजपा अपना घर संभाले नाराज नेता इस्तीफा दे रहे हैं, सांसद-विधायकों को पत्र लिखना पड़ रहा है।

New PCC Chief Chhattisgarh Congress: कुल मिलाकर बैठक को कांग्रेस सामान्य और रूटीन प्रक्रिया बता रही है, तो बीजेपी इसे बैज के कार्यकाल का हिसाब-किताब लेकर ये तय करने की प्रक्रिया कि, प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर आगे बैज होंगे या कोई? सवाल ये है कि आखिर पार्टी की नजर में बैज का कार्यकाल कैसा है? क्या ये वाकई उनकी परफोर्मेंस की परीक्षा है ? क्या इसी के आधार पर पार्टी प्रदेश में अध्यक्ष का फेस बदल सकती है?

इन्हें भी पढ़ें:-