असम: दो नाबालिग बहनों से बलात्कार का आरोपी उनका दादा गिरफ्तार, एक पीड़िता ने आत्महत्या की
असम: दो नाबालिग बहनों से बलात्कार का आरोपी उनका दादा गिरफ्तार, एक पीड़िता ने आत्महत्या की
जोरहाट, नौ मई (भाषा) असम के जोरहाट जिले में दो नाबालिग बहनों के साथ उनके दादा ने कथित तौर पर बलात्कार किया, जिनमें से एक लड़की ने अगले दिन आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह घटना बृहस्पतिवार शाम को तेओक थाना क्षेत्र में घटी।
पुलिस ने बताया कि 10 और 12 साल की दो लड़कियां जब अपने घर के पीछे आम तोड़ने गईं तो उनके दादा ने उन्हें फुसलाया औरउनके साथ बलात्कार किया।
उन्होंने बताया, ‘बड़ी बहन ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली, जिसके बाद यह घटना सामने आई। इसके बाद 10 वर्षीय पीड़िता ने पिछले दिन की घटना के बारे में बताया।’
पुलिस ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर पीड़िता के दादा (65) गिरफ्तार कर लिया गया है।
भाषा
शुभम माधव
माधव

Facebook


