SHe-Box Portal Update: छेड़छाड़ की लोकेशन, सीधा पुलिस स्टेशन! अब कार्यस्थल पर हर मुसीबत का जवाब है SHe-Box.. ऐसे करें, घर बैठे शिकायत दर्ज

SHe-Box Portal Update: अब न सहें, न खामोश रहें! SHe-Box पोर्टल के साथ हर कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षा की नई उम्मीद, अब हर शिकायत बनेगी ताकत..

SHe-Box Portal Update: छेड़छाड़ की लोकेशन, सीधा पुलिस स्टेशन! अब कार्यस्थल पर हर मुसीबत का जवाब है SHe-Box.. ऐसे करें, घर बैठे शिकायत दर्ज

SHE-Box Portal Update/Image Source: IBC24

Modified Date: May 9, 2026 / 06:45 pm IST
Published Date: May 9, 2026 6:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छेड़खानी करने वालों के लिए अब कोई बचाव नहीं!
  • एक क्लिक में शिकायत दर्ज, तुरंत एक्शन और साथ ही ट्रैकिंग!

SHe-Box Portal Update: आज महिलाएं कार्यस्थल के हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित कर रही हैं लेकिन काम करने वाली जगहों पर उनके साथ होने वाला यौन उत्पीड़न अभी भी एक बहुत बड़ी समस्या है। “POSH Act 2013 महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच तो बना, मगर शिकायत दर्ज करने व निपटारे में तकनीकी दिक्कतें अब भी एक बड़ी चुनौती हैं..

भारत सरकार, महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए के लिए ठोस कदम उठाने जा रही है। अब भारत सरकार द्वारा SHe-Box पोर्टल को अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है। इस पोर्टल के अपग्रेड होने से, देश के करीब 17 हजार पुलिस थाने इससे जुड़ जाएंगे। इस नए नियम के बाद, ऑफिस, ऑनलाइन या रास्ते में होने वाली छेड़छाड़ की शिकायत सीधे पुलिस स्टेशन में की जा सकेगी। इस पहल से शिकायतों पर कार्यवाही की गति पहले से अधिक तीव्र होगी।

SHe-Box Update: SHe-Box पोर्टल क्या है?

केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MWCD) द्वारा संचालित ‘शी-बॉक्स‘ (Sexual Harassment electronic Box) एक ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो कामकाजी महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतें सुरक्षित रूप से दर्ज कराने की सुविधा देता है। POSH एक्ट 2013 के तहत, महिलाएं इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायतें पूरी गोपनीयता और सुरक्षा के साथ दर्ज कर सकती हैं।

Women Safety: कौन सी महिलाएं ले सकती हैं इस सुविधा का लाभ?

  • सरकारी क्षेत्र और प्राइवेट कंपनी में काम कर रही महिलाएं।
  • कॉर्पोरेट या संस्थागत क्षेत्र में कार्यरत महिलाएं।
  • छोटी-मोटी नौकरी करने वाली महिलाएँ।

पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद, मामला तुरंत संबंधित Internal Committee (IC) या Local Committee (LC) को सौंप दिया जाता है। इस पोर्टल की सबसे अच्छी बात यह है कि शिकायत करने वाले का नाम किसी को नहीं बताया जाता है।

पोर्टल का मुख्य उद्देश्य!

  • हर महिला को निर्भीक होकर शिकायत दर्ज कराने हेतु सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना।
  • शिकायतों का निश्चित समय पर निवारण करना।
  • यह जांचना, पॉश एक्ट के नियमों के अनुसार काम हो रहा है या नहीं?

नए अपडेट के बाद क्या-क्या परिवर्तन होंगे?

  • SHe-Box अब 17,000 पुलिस थानों से जुड़ेगा, जिससे शिकायत दर्ज कराना आसान होगा।
  • इसका लाभ सिर्फ ऑफिस के अंदर ही नहीं, बल्कि अब बाहर होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ भी महिलाएं आवाज उठा सकती हैं।

Workplace Harassment: SHe-Box पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें?

  • वेबसाइट खोलें: shebox.wcd.gov.in
  • होमपेज पर “Register Your Complaint” पर क्लिक करें।
  • अपनी कैटेगरी चुनें (Central Govt, State Govt, Private Sector आदि)।
  • व्यक्तिगत विवरण (नाम, संपर्क, पता) भरें।
  • कार्यस्थल की जानकारी और आरोपी (Respondent) का विवरण दें।
  • क्या घटना हुई है उसकी जानकारी दें — तारीख, समय, जगह, क्या हुआ, गवाह आदि।
  • लास्ट में शिकायत सबमिट कर दें।
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड संभाल कर रखें।
  • इस She-Box पोर्टल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह 23 भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे देश की हर महिला इसका आसानी से उपयोग कर सकती है।

सुरक्षित माहौल और शिकायतों के तेज निपटान के उद्देश्य से उठाया गया सरकार का यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। अब कामकाजी महिलाएं निडर होकर अपनी सुरक्षा की कमान खुद संभालेंगी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.