Raghav Chadha on Sanjeev Arora ED Raid: पंजाब को ‘रंगला’ बनाने चले थे पर ‘कंगला’ बना दिया.. केजरीवाल के इस पुराने साथी ने ही लगाईं AAP की क्लास, पढ़ें और क्या कहा..

Raghav Chadha on Sanjeev Arora ED Raid: ईडी छापेमारी के बाद राघव चड्ढा ने AAP पर साधा निशाना, पंजाब में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।

Raghav Chadha on Sanjeev Arora ED Raid: पंजाब को ‘रंगला’ बनाने चले थे पर ‘कंगला’ बना दिया.. केजरीवाल के इस पुराने साथी ने ही लगाईं AAP की क्लास, पढ़ें और क्या कहा..

Raghav Chadha on Sanjeev Arora ED Raid || Image- AI Image File

Modified Date: May 9, 2026 / 06:18 pm IST
Published Date: May 9, 2026 6:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ईडी ने मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया।
  • राघव चड्ढा ने AAP पर पंजाब को ‘कंगला’ बनाने का आरोप लगाया।
  • दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई।

नई दिल्ली: पंजाब की राजनीति में शनिवार को उस समय हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। (Raghav Chadha on Sanjeev Arora ED Raid) यह कार्रवाई करीब 100 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी जीएसटी लेनदेन मामले में की गई। दिनभर चली जांच के बाद ईडी ने संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार भी कर लिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े.

संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

ईडी की टीमों ने दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में एक साथ कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक, जिन परिसरों पर छापेमारी हुई, उनमें अरोड़ा और उनसे जुड़ी कंपनियों के दफ्तर शामिल थे। इसके अलावा हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के एक कार्यालय में भी जांच की गई। यह कंपनी भी ईडी की जांच के दायरे में बताई जा रही है।

भाजपा के रास सांसद का तीखा हमला

इस पूरे मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर जोरदार हमला बोला है। राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता के साथ विश्वासघात किया है। (Raghav Chadha on Sanjeev Arora ED Raid) उन्होंने कहा कि पार्टी ने पंजाब को “रंगला पंजाब” बनाने का सपना दिखाया था, लेकिन अब राज्य की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।

राघव चड्ढा ने दावा किया कि ईडी की छापेमारी के दौरान बालकनी से 21 लाख रुपये नकद से भरा बैग फेंके जाने की खबरें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह सच है, तो यह बेहद गंभीर मामला है और इससे साफ होता है कि पंजाब में बड़े स्तर पर आर्थिक गड़बड़ी हुई है।

‘ED कर रही है अपना काम’ : राघव चड्ढा

उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के कई पुराने नेता पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं और उन्होंने पार्टी के भीतर भ्रष्टाचार और गलत लोगों के प्रभाव की बात कही थी। चड्ढा के मुताबिक, जब भी पार्टी के अंदर इन मुद्दों को उठाने की कोशिश की गई, तो आवाज दबा दी गई। भाजपा नेता ने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं, लेकिन अंतिम फैसला पंजाब की जनता करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में लोग इसका जवाब देंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें.

वहीं, ईडी का कहना है कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत की गई है। एजेंसी अब मामले से जुड़े दस्तावेजों और पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है। फिलहाल आम आदमी पार्टी की ओर से इस पूरे मामले पर कोई बड़ा आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

जनगणना 2027: सिंधुदुर्ग का मूठ गांव स्व-गणना पूरा करने वाला महाराष्ट्र का पहला गांव बना

श्रम सुधार: सरकार ने नियमों को अधिसूचित कर चार नई संहिताओं को पूरी तरह लागू किया

पीएमके संस्थापक रामदास ने राज्यपाल से टीवीके को सरकार बनाने का आमंत्रण देने का आग्रह किया

शुभेंदु लोगों से गहराई से जुड़े हैं: मोदी ने मुख्यमंत्री को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा

सैमसंग ने भारत में अपने प्रमुख नवाचार, शिक्षा कार्यक्रम के पांचवें संस्करण की शुरुआत की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown