असम लोस उप चुनाव : तृणमूल ने शिक्षाविद अब्दुल सलाम को नगांव से उम्मीदवार बनाया

Ads

असम लोस उप चुनाव : तृणमूल ने शिक्षाविद अब्दुल सलाम को नगांव से उम्मीदवार बनाया

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 07:19 PM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 07:19 PM IST

गुवाहाटी, आठ सितंबर (भाषा) असम में विपक्षी तृणमूल कांग्रेस ने नगांव लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में शिक्षाविद अब्दुल सलाम को अपना उम्मीदवार बनाने की मंगलवार को घोषणा की।

पार्टी नेताओं ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सलाम ढिंग महाविद्यालय के पूर्व उप प्रधानाचार्य हैं।

तृणमूल के राज्य संयोजक शेरमन अली अहमद ने उम्मीदवार की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य लोगों के अधिकारों और न्याय के लिए लड़ना है, न कि निजी हितों के लिए।

असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नगांव से कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित प्रद्युत बारदोलोई ने पार्टी और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। इसकी वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया है।

बारदोलोई मौजूदा असम विधानसभा में दिसपुर से भाजपा विधायक हैं।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप