असम चुनाव : तृणमूल कांग्रेस ने 17 जबकि एनपीपी ने तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

Ads

असम चुनाव : तृणमूल कांग्रेस ने 17 जबकि एनपीपी ने तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

  •  
  • Publish Date - March 21, 2026 / 03:21 PM IST,
    Updated On - March 21, 2026 / 03:21 PM IST

गुवाहाटी, 21 मार्च (भाषा) तृणमूल कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची घोषित की जिसमें राज्य इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुलू अहमद समेत कई प्रमुख लोगों का नाम शामिल है।

नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने भी तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें हाल ही में पाला बदलने वाले एआईयूडीएफ के विधायक अमीनुल इस्लाम भी शामिल हैं।

इस्लाम अपने निर्वाचन क्षेत्र मनकाचर से चुनाव लड़ेंगे। एनपीपी के अन्य दो उम्मीदवार हाफलोंग से डेनियल लैंगथासा और बोको-चायगांव से गांसेंग बी संगमा हैं।

तृणमूल के दुलू अहमद चमारिया निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

तृणमूल के अन्य उम्मीदवारों में उदंगश्री नरजारी (कोकराझार), मोमिनुर इस्लाम (बिलासीपाड़ा), कौशिक रंजन दास (अभयपुरी), कल्याणी कलिता (बजाली), राजन चौहान (गोरेश्वर), हरे कृष्ण डेका (मंगलदाई), फजीउर रहमान लस्कर (काटीगोरा) और शाहजहां लस्कर (सोनाई) शामिल हैं।

असम विधानसभा चुनाव नौ अप्रैल को होंगे जबकि मतगणना चार मई को होगी।

भाषा रवि कांत रवि कांत पवनेश

पवनेश