Reported By: Vivek Pataiya
,MP BJP Mahila Morcha List 2026 / Image Source : IBC24 / FILE
भोपाल: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बहुप्रतीक्षित घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद जारी की गई इस सूची में कुल 18 मुख्य पदों पर नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री शामिल हैं।
जारी की गई सूची के अनुसार, संगठन ने ज्योति सिंह राजपूत, डॉ. सपना वर्मा और मोना सुस्तानी पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा, कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष और 8 मंत्री बनाए गए हैं। पार्टी का कहना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए इन नामों का चयन किया गया है, जिसमें क्षेत्रीय समीकरणों का खास ध्यान रखा गया है।
Pradesh Kaaryakarini (1) by snehaasingh216
इन्हे भी पढ़ें:-