असम ने मिजोरम के साथ सीमावार्ता के तीसरे दौर के लिए 17 नवंबर की तारीख का प्रस्ताव रखा

असम ने मिजोरम के साथ सीमावार्ता के तीसरे दौर के लिए 17 नवंबर की तारीख का प्रस्ताव रखा

असम ने मिजोरम के साथ सीमावार्ता के तीसरे दौर के लिए 17 नवंबर की तारीख का प्रस्ताव रखा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: November 10, 2022 9:04 pm IST

आइजोल, नौ नवंबर (भाषा) असम ने मिजोरम के साथ सीमावार्ता के तीसरे दौर के लिए 17 नवंबर की तारीख का प्रस्ताव रखा है। गृह विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पहले यह वार्ता चार नवंबर को होने वाली थी लेकिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मिजोरम यात्रा के कारण वह नहीं हो सकी। तब मिजोरम ने वार्ता को 9-11 नवंबर के लिए टाल देने की अपील की थी। अब वह असम सरकार की प्रस्तावित तारीख पर चर्चा कर रहा है।

अधिकारी ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ मिजोरम के गृहमंत्री मुख्यमंत्री के साथ इस विषय पर चर्चा करेंगे।’’

मिजोरम और असम की सीमाएं 164.6 किलोमीटर तक आपस में मिलती हैं तथा उनके बीच लंबे समय से सीमाविवाद है।

इस विवाद ने पिछले साल जुलाई में तीखा रूप अपना लिया था जब दोनों राज्यों की पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर गोलीबारी की थी जिससे असम के छह पुलिसकर्मियों एवं एक आम नागरिक की मौत हो गयी थी।

मिजोरम के वैरेंगटे गांव के समीप विवादित क्षेत्र में हिंसक झड़प होने से 60 से अधिक लोग घायल भी हुए थे। तब दोनों राज्य दो दौर की वार्ता कर चुके हैं और वे सीमा पर शांति बनाये रखने तथा वार्ता के जरिए विवाद सुझलाने पर राजी हुए ।

भाषा राजकुमार माधव

माधव


लेखक के बारे में