असम राइफल्स ने मिजोरम में 11.85 करोड़ रुपये की मेथामफेटामीन टैबलेट जब्त कीं

असम राइफल्स ने मिजोरम में 11.85 करोड़ रुपये की मेथामफेटामीन टैबलेट जब्त कीं

असम राइफल्स ने मिजोरम में 11.85 करोड़ रुपये की मेथामफेटामीन टैबलेट जब्त कीं
Modified Date: February 22, 2026 / 09:12 pm IST
Published Date: February 22, 2026 9:12 pm IST

कोलकाता, 22 फरवरी (भाषा) असम राइफल्स ने मिजोरम के लांगतलाई जिले में लगभग 11.85 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित मेथामफेटामीन की गोलियां जब्त की हैं और म्यांमा के तीन नागरिकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। रक्षा मंत्रालय के एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

गिरफ्तारी और जब्ती की यह कार्रवाई शुक्रवार को उस वक्त हुई, जब चार लोग ने कोलाडाइन नदी को नाव के जरिए पार करके अवैध सामान के साथ भारत में प्रवेश किया।

बयान में कहा गया कि सूचना मिलने पर काकिछुहा गांव में एक जांच चौकी स्थापित की गई और म्यांमा के तीन लोगों और एक भारतीय सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया है कि उनके पास से लगभग 80,000 मेथामफेटामीन की गोलियां, जिनका वजन 3.9 किलोग्राम था, जब्त की गईं।

इसमें कहा गया है कि जब्त की गई गोलियां और गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मिजोरम पुलिस को सौंप दिया गया है।

भाषा प्रशांत सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में