Congress Leader Death News: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पिछले कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार, पार्टी में शोक की लहर

Congress Leader Death News: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पिछले कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार, पार्टी में शोक की लहर

Congress Leader Death News: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पिछले कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार, पार्टी में शोक की लहर

Congress Leader Death News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 12, 2026 / 12:37 pm IST
Published Date: September 12, 2026 12:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजनीतिक विश्लेषक रत्नाकर महाजन का निधन
  • 80 वर्ष की आयु में निधन
  • महाराष्ट्र इकाई में सक्रिय भूमिका

पुणे: Congress Leader Death News महाराष्ट्र के पुणे में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजवादी चिंतक और राजनीतिक विश्लेषक डॉ. रत्नाकर महाजन का निधन (Dr. Ratnakar Mahajan Passed Away) हो गया। बताया जा रहा है कि 80 साल की उम्र में उन्होंने अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी उनके एक सहयोगी ने दी है। उनके निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।

कुछ दिनों से थे बीमार

Dr. Ratnakar Mahajan Passed Away सहयोगियों के अनुसार, रत्नाकर महाजन पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उनका इलाज भी जारी था। लेकिन शनिवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार आज वैकुंठ श्मशानभूमि में किया जाएगा। मूल रूप से इंदापुर तालुका के रहने वाले महाजन उच्च शिक्षा के लिए पुणे आए थे।

कांग्रेस में प्रवक्ता के रूप ​में किया काम

उन्होंने युवक क्रांति दल, राष्ट्र सेवा दल, भारत जोड़ो अभियान और छात्र आंदोलनों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाई। कांग्रेस में शामिल होने के बाद महाजन ने पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता के रूप में काम किया। उन्होंने ‘शिदोरी’ पत्रिका के संपादक का दायित्व भी संभाला।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।