Delhi Traffic Advisory: राजधानीवासियों के लिए जरुरी खबर, आज इन रास्तों पर जाने से बचे, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
Delhi Traffic Advisory: राजधानीवासियों के लिए जरुरी खबर, आज इन रास्तों पर जाने से बचे, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
Delhi Traffic Advisory: राजधानीवासियों के लिए जरुरी खबर, आज इन रास्तों पर जाने से बचे, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी /image: Social Media
- दिल्ली में रात 9:30 बजे तक कई प्रमुख मार्ग प्रभावित रहेंगे।
- इंडिया गेट, मथुरा रोड, रिंग रोड समेत कई मार्गों पर यातायात नियंत्रित रहेगा
- यात्रियों को मेट्रो से सफर की सलाह
नई दिल्ली। Delhi Traffic Advisory for BRICS Summit: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) के आयोजन के मद्देनजर शनिवार को कई प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रित रहेगा जिसके कारण मध्य दिल्ली एवं आसपास के इलाकों में मार्गों में बदलाव (Delhi Traffic Advisory) किया जा सकता है तथा यात्रियों को यातायात संबंधी पाबंदियों का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
Delhi Traffic Advisory दिल्ली पुलिस के अनुसार, ये पाबंदियां रात साढ़े नौ बजे तक लागू रहेंगी (Delhi Traffic Restrictions)। खास तौर पर भारत मंडपम और प्रगति मैदान के आसपास तथा मध्य दिल्ली को शहर के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर यातायात संबंधी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। रिंग रोड, मथुरा रोड, भैरों मार्ग, तिलक मार्ग, इंडिया गेट और सी-हेक्सागन क्षेत्र, सरदार पटेल मार्ग, पटेल रोड, एनएच-48 और परेड रोड समेत कई महत्वपूर्ण मार्गों (Delhi Traffic Route Diversion) पर दिन के अलग-अलग समय में यातायात नियंत्रित किया जाएगा।
मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करें
BRICS Summit Traffic Restrictions पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और शिखर सम्मेलन से जुड़े यातायात प्रतिबंधों तथा अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) की आवाजाही के कारण होने वाली देरी से बचने के लिए जहां तक संभव हो, मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करें। वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों और प्रभावित मार्गों पर तैनात यातायात कर्मियों (Delhi Traffic Advisory ) के निर्देशों का पालन करने को भी कहा गया है।
BRICS Summit 2026
TRAFFIC ADVISORY
📍 In view of the BRICS Summit on September 12, 2026, traffic diversions and regulated movement will be implemented on key routes across Delhi from 09:30 hrs to 21:00 hrs.
•Commuters are advised to plan their journeys in advance and allow… pic.twitter.com/GEnMwImyS9
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 11, 2026
Delhi Traffic Advisory पुलिस ने बताया कि आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाएगा। यातायात संबंधी ये व्यवस्थाएं दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा और आवाजाही संबंधी उपायों का हिस्सा हैं। सम्मेलन में ब्रिक्स के सदस्य देशों के नेता और साझेदार देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। भारत शनिवार और रविवार को दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
ये भी पढ़ें
- New rules for Principals in Chhattisgarh: स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, अब परिजनों को नहीं होगी परीक्षा से पहले कोर्स अधूरा रह जाने की टेंशन
- Chhattisgarh Me Barish Ka Alert Today: आज छत्तीसगढ़ में होगी ताबड़तोड़ बारिश, जानें किन जिलों में रहेगा खतरा? घर से निकलने से पहले पढ़ लें IMD की चेतावनी
- Bank Closed News: आज से बैंकों में लगा ताला! लगातार इतने दिनों तक नहीं होगा कोई काम, पैसा निकालने से पहले पढ़ें पूरी खबर
- 1:19 minutes Viral Video: क्लास में छात्रा और टीचर का रोमांस करते वीडियो वायरल, इंटरनेट पर छाया 1:19 मिनट का ये वीडियो, आप भी देखें

Facebook


