हरियाणा में 41 मादक द्रव्य तस्करों की 37 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

हरियाणा में 41 मादक द्रव्य तस्करों की 37 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

हरियाणा में 41 मादक द्रव्य तस्करों की 37 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क
Modified Date: April 7, 2023 / 11:41 am IST
Published Date: April 7, 2023 12:40 am IST

चंडीगढ़, छह अप्रैल (भाषा) हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार मादक पदार्थ तस्करों पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है और अब तक 41 तस्करों की 37.29 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गयी है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत अपराधों में शामिल 77 व्यक्तियों की संपत्तियों को भी ध्वस्त किया गया।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, कौशल यहां हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में निर्धारित दवाओं की आपूर्ति और उपयोग पर भी नजर रखी जाए और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिलों में नशामुक्ति केंद्रों का नियमित दौरा और औचक निरीक्षण करें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय 90 नशामुक्ति केंद्र चल रहे हैं, इनमें से 21 केंद्र सरकार और गैर सरकारी संगठनों द्वारा चलाए जा रहे हैं।

भाषा साजन प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"