सहायक प्रशासनिक अधिकारी 27 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सहायक प्रशासनिक अधिकारी 27 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सहायक प्रशासनिक अधिकारी 27 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: March 3, 2022 7:11 pm IST

जयपुर, तीन मार्च (भाषा) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बृहस्पतिवार को एक अधिकारी 27 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो के एक दल ने जयपुर के आमेर तहसीलदार कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी को परिवादी से उसकी भूमि से कब्जा हटवाने की एवज में 27 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने एक बयान में बताया कि तहसीलदार कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद ने अपने एवं आमेर प्रभारी तहसीलदार सुभाष सिंह सेपट के लिये परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि दल ने बृहस्पतिवार को आरोपी चंद्रशेखर प्रसाद को परिवादी से स्वयं के लिये सात हजार रूपये तथा आरोपी सुभाष सिंह सेपट के लिये 20 हजार रूपये (कुल 27 हजार रूपये) की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि प्रकरण में आमेर के प्रभारी तहसीलदार सुभाष सिंह सेपट की संलिप्तता के संबंध में जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा कुंज कुंज बिहारी अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में