ATM Withdrawal Rules April 2026 : सावधान! 1 अप्रैल से ATM जाना पड़ सकता है भारी, ये बड़े बैंक बदल रहे हैं अपने कई नियम
1 अप्रैल से HDFC, PNB और बंधन बैंक सहित बड़े बैंकों में एटीएम से कैश निकालने के नियम बदल रहे हैं। फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट कम होगी और लिमिट पार होने पर अतिरिक्त चार्ज लगेंगे।
ATM Withdrawal Rules April 2026 / Image Source : FILE
- 1 अप्रैल से बड़े बैंकों में एटीएम और UPI कैश विड्रॉल पर नियम बदलेंगे।
- फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट खत्म होने के बाद हर लेनदेन पर अतिरिक्त चार्ज लगेंगे।
- फेल ट्रांजैक्शन पर भी 25 रुपये का जुर्माना लागू होगा।
नई दिल्ली: ATM Withdrawal Rules April 2026 अगर आप भी अक्सर एटीएम (ATM) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके होश उड़ा सकती है। आगामी 1 अप्रैल से देश के बड़े बैंक एटीएम से कैश निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। अब न सिर्फ फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा बदलेगी, बल्कि लिमिट खत्म होने के बाद आपको अपनी ही मेहनत की कमाई निकालने के लिए भारी-भरकम चार्ज देना होगा। एचडीएफसी (HDFC), पीएनबी (PNB) और बंधन बैंक जैसे दिग्गजों ने नए रेट कार्ड जारी कर दिए हैं।
HDFC,PNB और Bandhan के बदले नियम
HDFC बैंक ने एक अनोखा टाइम नियम पेश किया है। अब अगर आप शाम 7:30 बजे के बाद एटीएम से पैसे निकालते हैं, तो उसे अगले दिन का ट्रांजैक्शन माना जाएगा। वहीं महीने के आखिरी दिन शाम को किया गया लेनदेन अगले महीने के कोटे में गिना जाएगा। इसके अलावा, अब UPI से कैश निकालना भी आपके मंथली फ्री कोटे यानि 5 ट्रांजैक्शन का हिस्सा होगा वहीँ पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। 1 अप्रैल से चुनिंदा डेबिट कार्डों की डेली विड्रॉल लिमिट 1 लाख से घटाकर सीधे 50,000 कर दी गई है। कार्ड की कैटेगरी के हिसाब से अब आप एक दिन में अधिकतम 50,000 से 75,000 तक ही निकाल पाएंगे। बंधन बैंक के ग्राहकों के लिए अब बैलेंस चेक करना (Non-Financial Transaction) भी फ्री लिमिट में गिना जाएगा। अगर आपकी लिमिट पार हो गई, तो हर वित्तीय लेनदेन पर 23 और बैलेंस इंक्वायरी जैसे कामों पर 10 का चार्ज लगेगा।
फेल ट्रांजैक्शन पर 25 का जुर्माना
पूरे बैंकिंग सिस्टम में एक कड़ा नियम लागू किया जा रहा है। अगर आपके खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं है और इसके बावजूद आप एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश करते हैं और ट्रांजैक्शन फेल्ड’ हो जाता है, तो बैंक आपसे 25 का जुर्माना वसूलेंगे। एटीएम के इंटरचेंज शुल्क में संशोधन किया गया है। फ्री लिमिट खत्म होने के बाद अब आपको हर बार 21 की जगह 23 प्रति ट्रांजैक्शन बिना टैक्स चुकाने होंगे।
इन्हें भी पढ़े :
- Chhattisgarh Deaf Mute Rape Verdict : मूक-बधिर युवती से रेप केस में हाई कोर्ट सख्त, कहा- संकेतों में दी गवाही भी मान्य, पीड़िता ने ऐसे बताई थी पूरी घटना
- Iran Pakistan Oil Dispute: पाकिस्तान ने दोस्त ईरान को दिया धोखा? होर्मुज से तेल लेकर इन दुश्मन देशों को दिया! पूरा मामला पढ़कर हक्के-बक्के रह जाएंगे आप
- CM Sai on Petrol Diesel Excise Duty: सीएम साय ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर 140 करोड़ नागरिकों को राहत देने वाला ऐतिहासिक फैसला

Facebook


