Deadly Attack on Sita Soren: शादी समारोह के दौरान पूर्व सीएम की बहू पर जानलेवा हमला, कार्यक्रम स्थल में पहले ही घात लगाकर बैठा था आरोपी
Deadly Attack on Sita Soren: शादी समारोह के दौरान पूर्व सीएम की बहू पर जानलेवा हमला, कार्यक्रम स्थल में पहले ही घात लगाकर बैठा था आरोपी
Ambikapur Crime News/ Image Source: IBC24 File Photo
- सीता सोरेन पर शादी समारोह के दौरान जानलेवा हमला
- पूर्व पीए देवाशीष घोष को गिरफ्तार
- सीता सोरेन को किसी प्रकार की चोट नहीं आई
धनबाद: Deadly Attack on Sita Soren प्रदेश के पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सुप्रीमो शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सीता सोरेन एक शादी में शामिल होने गई थी, जहां घात लगाकर बैठे आरोपी ने जानलेवा हमला किया है। हालांकि इस घटना से सीता सोरेन को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।
Read More: Collector Suspended Patwari: पटवारी को कलेक्टर ने किया निलंबित, इस वजह से उठाया बड़ा कदम
Deadly Attack on Sita Soren मिली जानकारी के अनुसार हमले के आरोप में किसी और को नहीं बल्कि सीता के ही पूर्व पीए देवाशीष घोष को गिरफ्तार किया गया है। मालूम हुआ कि वह होटल में घात लगाए बैठा था। हालांकि , हमला कैसे किया गया और इसके पीछे की वजह के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले की जांच की जा रही है।

Facebook


