जम्मू कश्मीर: डूबने से प्रादेशिक सेना के एक जवान की मौत, अचानक गोली चलने से सीआरपीएफ जवान घायल

जम्मू कश्मीर: डूबने से प्रादेशिक सेना के एक जवान की मौत, अचानक गोली चलने से सीआरपीएफ जवान घायल

जम्मू कश्मीर: डूबने से प्रादेशिक सेना के एक जवान की मौत, अचानक गोली चलने से सीआरपीएफ जवान घायल
Modified Date: August 27, 2026 / 11:11 pm IST
Published Date: August 27, 2026 11:11 pm IST

श्रीनगर, 27 अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास गुरेज इलाके में बृहस्पतिवार को डूबने से प्रादेशिक सेना के एक जवान की मौत हो गई, जबकि यहां अहमद नगर इलाके में सरकारी राइफल से गलती से गोली चल जाने के कारण केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक आरक्षी जख्मी हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में तारबल में सीमा पर ड्यूटी के दौरान जवान आशिक हुसैन किशनगंगा नदी में डूब गए।

उन्होंने कहा कि शव को ढूंढ लिया गया है और उसे नदी से बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अहमद नगर के डग्गापोरा में सरकारी स्कूल परिसर के अंदर सरकारी राइफल से गलती से गोली चल जाने के बाद आरक्षी सुकांता बागड़ी के सिर में गंभीर चोट आई।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर प्राथमिक उपचार के बाद बागड़ी को सौरा के एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया।

भाषा राजकुमार सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में