Delhi Crime News/Image Credit: IBC24 File Photo
Delhi Crime News: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से हर रोज कई ऐसी ख़बरें निकलकर सामने आती है, जिन्हे जानकर हर कोई हैरान हो जाता है। कई मामले ऐसे होते हैं, जिन्हे जानकर लोगों का दिल दहल उठता है। एक बार फिर एक ऐसा ही मामला निकलकर सामने आया है। इस खबर को सुनकर आप भबि चौंक जाएंगे। (Delhi Crime News) दरअसल, दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में 1 साल 9 महीने के मासूम बच्चे की उसी की मौसी ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को शुक्रवार (20 फरवरी) की दोपहर करीब 1.30 बजे मुखर्जी नगर थाना में एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बच्चे की हत्या की जानकारी दी गई थी। यह कॉल मृतक बच्चे के मामा ने किया था।
वहीं इस हैरान करने वाले मामले में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़, मुखर्जी नगर के एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में अजरा नाम की महिला पर आरोप है कि, उसने अपने भांजे का कथित तौर पर गला घोट दिया। स्थानीय लोगों ने बच्चे को बचाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
Delhi Crime News: बच्चे की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी महिला उन्हें अचेत अवस्था में मिली। (Delhi Crime News) आरोपी अजरा को मेडिकल जांच के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है। इस भयावह वारदात के पीछे का मकसद अब तक सामने नहीं आया है. फिलहाल, दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ममरने वाले बच्चे की पहचान 1 साल 9 महीने के हादी के रूप में हुई है। बच्चे की मां उजमा ओल्ड सीलमपुर (Delhi Crime News) में रहती है और वह अपने बच्चे को लेकर अपनी मां के घर आई थी। इसी बीच उसकी बहन ने बच्चे की हत्या कर दी। वहीं इस वारदात के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है।
इन्हे भी पढ़ें:-