मंगलुरु में मादक पदार्थ बेचने के आरोप में ऑटो रिक्शा चालक गिरफ्तार

Ads

मंगलुरु में मादक पदार्थ बेचने के आरोप में ऑटो रिक्शा चालक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 5, 2025 / 08:15 PM IST,
    Updated On - March 5, 2025 / 08:15 PM IST

मंगलुरु (कर्नाटक), पांच मार्च (भाषा) मंगलुरु पुलिस की अपराध शाखा ने एक ऑटो रिक्शा चालक को एमडीएमए नामक मादक पदार्थ बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पौने चार लाख रुपये मूल्य का 75 ग्राम एमडीएमए जब्त भी किया है।

मंगलुरु के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने बताया कि अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति प्रतिबंधित मादक द्रव्य ‘एमडीएमए’ बेंगलुरु से मंगलुरु शहर में लाकर बेच रहा है।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि आरोपी मंगलुरु शहर में आम जनता और छात्रों को यह मादक द्रव्य बेच रहा है।

सूचना के आधार पर चार मार्च को मंगलुरु पुलिस की अपराध शाखा ने शहर के उत्तरी पुलिस थाना क्षेत्र में आरोपी ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया। आरोपी चालक की पहचान मोहम्मद अब्दुल जलील (32) के रूप में हुई है।

भाषा, इन्दु शफीक

शफीक