Ayub Khan Passes Away: पूर्व विधायक का निधन, 78 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 2004 में पहली बार इस विधानसभा सीट से लड़े थे निर्दलीय चुनाव

Ayub Khan Passes Away: पूर्व विधायक का निधन, 78 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 2004 में पहली बार इस विधानसभा सीट से लड़े थे निर्दलीय चुनाव

Ayub Khan Passes Away: पूर्व विधायक का निधन, 78 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 2004 में पहली बार इस विधानसभा सीट से लड़े थे निर्दलीय चुनाव

Ayub Khan Passes Away | Photo Credit: IBC24 Customize

Modified Date: May 13, 2026 / 02:46 pm IST
Published Date: May 13, 2026 1:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पूर्व विधायक अयूब खान का निधन
  • 78 वर्ष की आयु में बोलांगीर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली
  • 2004 में निर्दलीय और 2014 में बीजद टिकट पर विजयी

भुवनेश्वर: पूर्व बीजू जनता दल (बीजद) विधायक हाजी मोहम्मद अयूब खान (Ayub Khan Passes Away) का बुधवार को ओडिशा के बोलांगीर जिला स्थित उनके आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। परिवार के मुताबिक, कांटाबांजी विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे खान की आयु 78 वर्ष थी। उन्होंने सुबह करीब 8.30 बजे अंतिम सांस ली। खान पहली बार 2004 में ओडिशा विधानसभा के लिए कांटाबांजी से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुने गए। बाद में, वह बीजद में शामिल हो गए और 2014 में पार्टी के टिकट पर फिर से जीत हासिल की।

Former MLA Ayub Khan Passes Away मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री के.वी. सिंह देव तथा नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने खान के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा ‘खान को हमेशा एक अनुभवी जनप्रतिनिधि के रूप में याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में, मैं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं तथा दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’ खान को एक कुशल संगठक और दयालु नेता के रूप में याद करते हुए पटनायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की सेवा में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

पटनायक ने दिवंगत खान के बेटे अमजद अली खान से भी बात की और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। सिंह देव बोंलांगीर जिले से ही ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने खान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘पूर्व कांटाबांजी विधायक अयूब खान के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार, प्रियजनों और समर्थकों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति दें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।’

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।