स्पीकर ने तीन विधायकों को अयोग्य करार दिया, मौजूदा कार्यकाल तक न एमएलए रहेंगे, न चुनाव लड़ सकेंगे

Ads

स्पीकर ने तीन विधायकों को अयोग्य करार दिया, मौजूदा कार्यकाल तक न एमएलए रहेंगे, न चुनाव लड़ सकेंगे

  •  
  • Publish Date - July 26, 2019 / 03:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

नई दिल्ली। कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार गिरने के बाद विधानसभा स्पीकर ने तीन विधायकों को अयोग्य करार दिया है। इन विधायकों में आर. शंकर, रमेश जरकिहोली और महेश कुमथल्ली के नाम हैं।

पढ़ें-पूर्व लोकसभा स्पीकर ने आजम खान को लगाई लताड़, कहा- बहन से नहीं करते…

रमेश जरकिहोली गोकक से और कुमथल्ली अथानी से विधायक हैं। स्पीकर ने कहा कि जब तक मौजूदा विधानसभा का सत्र है, तब तक वे विधायक नहीं रहेंगे। सदन के मौजूदा कार्यकाल में वे चुनाव भी नहीं लड़ सकते। स्पीकर ने कहा कि कुछ अन्य लोगों की भी शिकायतें उन्हें मिली हैं जिन पर वे फैसला लेने के लिए वक्त लेंगे। इसके लिए उन्हें काफी पढ़ना पड़ेगा। अयोग्य विधायकों के बारे में स्पीकर ने कहा कि मौजूदा असेंबली भंग होने के बाद ही वे चुनाव लड़ सकेंगे।

पढ़ें-लोकसभा में ट्रिपल तलाक बिल पास, विरोध में 82 तो समर्थन में 303 वोट …

स्पीकर ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा पहले खारिज कर दिया था लेकिन बाद में साक्ष्यों के आधार पर उन्हें अयोग्य करार दिया। स्पीकर रमेश कुमार ने कहा कि मुझे 10वीं अनुसूची के तहत प्रावधान उल्लंघन के कई साक्ष्य मिले जिसके आधार पर इनके खिलाफ कार्रवाई हुई। कर्नाटक के स्पीकर ने कहा कि अयोग्य करार दिए गए विधायकों के सामने दो विकल्प हैं-या तो सुप्रीम कोर्ट जाएं या हाई कोर्ट।

पढ़ें- ममता बनर्जी के भतीजे से पीएम मोदी ने पूछा ‘आपकी आंख की चोट कैसी है’…

विधानसभा में मंगलवार को एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व में कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) की गठबंधन सरकार विश्वास मत हासिल नहीं कर सकी। 225 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में विश्वास मत के लिए 20 विधायक सदन में उपस्थित नहीं हुए थे। विश्वास मत के पक्ष में 99 जबकि इसके खिलाफ 105 मत पड़े।

पढ़ें- 7th pay commission: सरकार ने दिया कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान का…

बीजेपी के 4 विधायक सीएम हाउस में 

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/ey3HXxI7En4″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

शीर्ष 5 समाचार