बाबा रामदेव ने सरकार को दी सलाह- ‘पीओके पर हमला कर उसे देश में शामिल करे भारत’

बाबा रामदेव ने सरकार को दी सलाह- ‘पीओके पर हमला कर उसे देश में शामिल करे भारत’

बाबा रामदेव ने सरकार को दी सलाह- ‘पीओके पर हमला कर उसे देश में शामिल करे भारत’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: May 13, 2018 10:06 am IST

गयाबिहार दौरे पर पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत को पाक अधिकृत कश्मीर) पर हमला करने की सलाह दी है। गया में एक योग सत्र के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि भारत को बलूचिस्तान की भी मदद करनी चाहिए।

योग गुरु ने कहा, ‘यह सच है कि पाकिस्तान में आतंकियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसका उपाय  यही है कि भारत को पीओके में धावा बोलना चाहिए और इसे अपने देश का हिस्सा बनाना चाहिए। भारत को बलूचिस्तान को आजादी दिलाने में भी मदद करनी चाहिए, सिर्फ तभी पाकिस्तान सही रास्ते पर आएगा।

यह भी पढ़ें : भाजपा सांसद सावित्रीबाई ने कहा- ‘आरक्षण खत्म हुआ तो देश के सभी लोगों के अधिकार खत्म हो जाएंगे’

बता दें, पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने यह मान लिया है कि मुंबई अटैक में पाकिस्तानी आतंकियों का ही हाथ था। नवाज ने एक इंटरव्यू में स्वीकारा है कि उनके देश में आतंकी संगठन सक्रिय हैं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में