बादशाह, इशा रिखी ने तलाक की घोषणा की

बादशाह, इशा रिखी ने तलाक की घोषणा की

बादशाह, इशा रिखी ने तलाक की घोषणा की
Modified Date: September 1, 2026 / 11:54 am IST
Published Date: September 1, 2026 11:54 am IST

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) रैपर बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने अपनी शादी के पांच महीने बाद तलाक की घोषणा कर दी है।

दोनों एक दूसरे को 2021 से जानते थे और उन्होंने इस साल एक निजी समारोह में विवाह किया था।

उन्होंने सोमवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बयान जारी कर कहा कि दोनों ने मिलकर अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने का अनुरोध भी किया।

बयान के अनुसार, ‘‘हमने अलग होने और अलग-अलग रास्तों पर बढ़ने का फैसला किया है। आपसी सम्मान के साथ यह निर्णय लिया गया है और हम निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘इस मामले में यह हमारा बयान होगा। हम गंभीरता के साथ अनुरोध करते हैं कि हमारे रिश्तों को लेकर अन्य कोई कयास नहीं लगाए जाएं।’’

बादशाह ने इससे पहले 2012 में जैस्मीन मसीह से शादी की थी और 2020 में उन्होंने तलाक की घोषणा की थी। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। उसका जन्म 2017 में हुआ था।

भाषा

वैभव मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में