बालाजी श्रीवास्तव ने दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाला

बालाजी श्रीवास्तव ने दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाला

बालाजी श्रीवास्तव ने दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: June 30, 2021 12:22 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव ने बुधवार को एस एन श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया।

बालाजी श्रीवास्तव इस समय दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (सतर्कता) के रूप में तैनात हैं। उन्होंने इससे पहले पुडुचेरी तथा मिजोरम के पुलिस महानिदेशक और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा व विशेष शाखा में विशेष आयुक्त के रूप में काम किया है। वह नौ साल तक कैबिनेट सचिवालय में भी सेवाएं दे चुके हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश में कहा कि 1988 बैच के अरूणाचल प्रदेश -गोवा – मिजोरम – और संघ शासित प्रदेश (एजीएमटीयू) कैडर के आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव राष्ट्रीय राजधानी को पूर्णकालिक पुलिस प्रमुख मिलने तक अपनी मौजूदा जिम्मेदारी के साथ दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

एस एन श्रीवास्तव ने भी फरवरी 2020 में अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिल्ली के पुलिस आयुक्त का कामकाज संभाला था और पिछले महीने ही उन्हें नियमित किया गया था।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में