मालदा (पश्चिम बंगाल), 30 मार्च (भाषा) संगठन ‘बांग्ला पोक्खो’ के सदस्यों ने सोमवार को मालदा जिले में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया। संगठन की मांग है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान हटाए गए सभी मतदाताओं के नाम पूरक सूची में शामिल किए जाएं।
‘बांग्ला पोक्खो’ के जिला समिति सदस्य इकबाल मलिक ने बताया कि यह प्रदर्शन तब शुरू हुआ जब संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सुजापुर स्थित बीडीओ कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत जिले में बड़ी संख्या में बंगाली नागरिकों को मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है।
अनिश्चितकालीन अनशन में भाग लेने वालों में मालदा में ‘बांग्ला पोक्खो’ के जिला सचिव साहिन बादशा, जिला समिति के सदस्य इकबाल मलिक और कार्यकर्ता अशरफुल हक समेत अन्य शामिल हैं।
भाषा अमित आशीष
आशीष