हरियाणा के कांग्रेस विधायक मंडियों का दौरा करेंगे, किसानों से बातचीत करेंगे : हुड्डा

Ads

हरियाणा के कांग्रेस विधायक मंडियों का दौरा करेंगे, किसानों से बातचीत करेंगे : हुड्डा

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 12:59 AM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 12:59 AM IST

चंडीगढ़, 30 मार्च (भाषा) हरियाणा कांग्रेस के विधायक राज्य भर की मंडियों का दौरा करेंगे ताकि गेहूं और सरसों की खरीद में किसानों को हो रही दिक्कतों को समझ सकें और उन्हें सहायता प्रदान कर सकें।

कांग्रेस के एक बयान के अनुसार, यह निर्णय विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में आयोजित कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की एक बैठक में लिया गया। राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्य करमवीर बौध भी इस बैठक में उपस्थित थे।

बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी तय किया गया कि पार्टी मई में जिला स्तरीय बैठकें आयोजित करेगी।

भाषा आशीष अमित

अमित