Raipur Crime News: राजधानी स्थि​त गोदाम में चल रहा था बड़ा खेल, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें, बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामान जब्त

Ads

Raipur Crime News: राजधानी स्थि​त गोदाम में चल रहा था बड़ा खेल, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें, बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामान जब्त

Raipur Crime News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • रायपुर और आसपास के शहरों में ड्रग्स सिंडिकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • गुमा गांव के गोदाम और कबीर नगर के मकान से दो संदिग्ध गिरफ्तार
  • नेटवर्क के तार दिल्ली और पड़ोसी राज्यों से जुड़े होने की आशंका

रायपुर: Raipur Crime News राजधानी रायपुर समेत छतीसगढ़ के अन्य शहरों में ड्रग्स बेचकर युवाओं को बर्बाद कर रहे सिंडिकेट के खिलाफ कमिश्नरेट के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसीपी रैंक के अफसरों ने टीम बनाकर गुमा गांव स्थित लाजिस्टिक गोदाम और कबीर नगर इलाके के मकान में रेड मारकर दो संदेहियों को पकड़ा है। इन संदेहियों से अफसर पूछताछ कर रहे है। कमिश्नरेट के अधिकारियों का कहना है, कि आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा।

Raipur Crime News मामले के पुलिस ने रात को घेरा बंदी की ताकि किसी को भागने का मौका न मिले असल में पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक लॉजिस्टिक गोदाम का उपयोग ड्रग्स की सप्लाई चेन के रूप में किया जा रहा है। बीती रात अफसरों ने योजना के तहत रेड मारी और बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामान जब्त किया है।

जानकारी मिल रही की इनके तार बाहरी राज्यों से जुड़े हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह सिंडिकेट न केवल स्थानीय स्तर पर सक्रिय था, बल्कि इसके तार पड़ोसी राज्यों से भी जुड़े हुए हैं। पकड़े गए दो संदिग्धों में से एक मुख्य सप्लायर का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी पूर्व में ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। तेलीबांधा पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों को पकड़ा है। ये आरोपी दिल्ली में बैठे तस्करों के कहने पर रायपुर में सामान सप्लाई करते थे। आरोपी पुलिस की निगाहों में ना आए, इसलिए लोकेशन मैप में चैटिंग करते और सामान की सप्लाई करके गायब हो जाते थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन्हीं आरोपियों की निशानदेही पर कबीर नगर इलाके के मकान और गोदाम में दबिश दी गई है। पुलिस की आगे कि करवाई में बड़े खुलासे होंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

पुलिस ने रेड कहाँ की?

गुमा गांव स्थित लॉजिस्टिक गोदाम और कबीर नगर इलाके के मकान में रेड की गई।

कितने लोगों को पकड़ा गया है?

दो संदिग्धों को मौके से पकड़ा गया है, जबकि पहले चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था।

क्या यह नेटवर्क केवल रायपुर में सक्रिय था?

नहीं, शुरुआती जांच में पता चला है कि इसके तार दिल्ली और पड़ोसी राज्यों से भी जुड़े हुए हैं।