Summer Special Trains: गर्मी की छुट्टियों में रेलवे की बड़ी सौगात, 1 अप्रैल से चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगा ये फायदा

Ads

Summer Special Trains: गर्मी की छुट्टियों में रेलवे की बड़ी सौगात, 1 अप्रैल से चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगा ये फायदा

Summer Special Trains | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • रेलवे ने 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया
  • गोरखपुर से पुणे और मुंबई के लिए रोजाना ट्रेनें चलेंगी
  • भोपाल मंडल के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और टिकट कन्फर्म होने की संभावना बढ़ेगी

भोपाल: Summer Special Trains गर्मियों की छुट्टियां शुरु हो चुकी है। ऐसे में लोग अपने बच्चे और परिवार के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाने लगते हैं। इसी बढ़ती ट्रैवल डिमांड को देखते हुए रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। रेलवे ने एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है।

पुणे और मुंबई के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Summer Special Trains रेलवे ने पुणे और मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का ऐलान किया है। ये ट्रेनें गोरखपुर से चलेंगी और भोपाल मंडल के रास्ते होकर गुजरेंगी, जिससे यहां के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि ये ट्रेने एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक रोजना चलेंगी। इससे यात्रियों को टिकट की दिक्कत से राहत मिलेगी और सफर ज्यादा आसान हो जाएगा।

फायदा होगा यात्रियों को

इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से टिकट कन्फर्म होने की संभावना बढ़ेगी और यात्रियों को सफर प्लान करने में आसानी होगी। खासकर गर्मियों में नागपुर जाने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

स्पेशल ट्रेनें कब तक चलेंगी?

ये ट्रेनें 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रोजाना चलेंगी।

ट्रेनें किन शहरों के लिए चलाई जा रही हैं?

गोरखपुर से पुणे और मुंबई के लिए।

इन ट्रेनों से किसे सबसे ज्यादा फायदा होगा?

भोपाल मंडल और नागपुर जाने वाले यात्रियों को।