Today News & Champions Trophy 2025 Live Update: टीम इण्डिया की सधी हुई शुरुआत.. श्रेयस अय्यर और गिल क्रीज पर, 229 रनों का है टारगेट, देखें Live..
Today News & Champions Trophy 2025 Live Update: बांग्लादेश की टीम 228 रन पर ऑल आउट.. हर्षित राणा ने लिए 3 विकेट
Today News and LIVE Update 20 February :दुबई। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे मैच में भारत और बांग्लादेश की भिड़ंत हैं। ये मैच बई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश की टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बांग्लोदश की शुरूआत ठीक नहीं रही। लगातार तांस के पत्तों की तरह बांग्लादेश के विकेट गिरते जा रहे हैं। बता दें कि बांग्लादेश की आधी टीम 50 रन के अंदर पवेलियन लौट चुकी है।
यहाँ Click कर देखें Live Score
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंज़ीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान
दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता आज लेंगी शपथ: 50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं बन गई है। दिल्ली के रामलीला मैदान में उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली। रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी शपथ लिया। इसमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। कुछ विशिष्ट मेहमानों समेत लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लिया।
दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं गुप्ता बृहस्पतिवार दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। शपथ लेने पर वह ममता बनर्जी के साथ देश की दूसरी मौजूदा महिला मुख्यमंत्री होंगी। रामलीला मैदान में नई सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार दोपहर में होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। कुछ विशिष्ट मेहमानों समेच लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है।शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहर के मध्य, उत्तर और नयी दिल्ली क्षेत्रों में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=9W47EeJg7mc
33.25 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या 39वें दिन हुई 57 करोड़ के पार। महाकुंभ में गुरूवार को 39वें दिन भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम त्रिवेणी तीर्थ में पावन डुबकी लगाने को पहुंचने का क्रम जारी है। मेले का समापन निकट है फिर भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। आज भी आस्थावान लोग संगम मे श्रद्धा के साथ डुबकी लगा रहे हैं। केवल गुरूवार की सुबह पौ फटने से पहले से लेकर सुबह 8 बजे तक 33.25 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में पावन डुबकी लगा ली है।
उत्तर प्रदेश का बजट आज सुबह 11 बजे पेश होगा: यूपी में राज कर रही योगी सरकार आज अपना 9वां बजट पेश करेगी। योगी सरकार के 9वें बजट में रोजगार, उद्योग व गरीब उत्थान पर फोकस हगा। उम्मीद की जा रही है कि योगी सरकर स्मार्टफोन खरीद, नए एक्सप्रेसवे की घोषणा, किसानों व महिला कल्याण के लिए कई बड़ी योजनाओं का ऐलान कर सकती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा योजना व जीरो पॉवर्टी योजना का ऐलान भी किया जा सकता है। यूपी सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज (20 फरवरी 2025) सुबह 11 बजे विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करंगा।
रीवा- ट्रक पलटने से ड्राइवर की मौत
रीवा-
ट्रक पलटने से ड्राइवर की मौत
खराब रोड के कारण पलटा ट्रक
परिजनों ने शव रखकर किया रोड जाम
50 लाख रूपए मुआवजे की मांग
चोराहटा थाना क्षेत्र की घटना
ग्वालियर तेंदुए की खाल का तस्करी का मामला
ग्वालियर
तेंदुए की खाल का तस्करी का मामला
एसटीएफ की टीम ने एक युवक को पकड़ा,
कूनो नेशनल पार्क से कर रहा था तस्करी,
तस्कर का नाम सुनील राठौर, रमेश ढेरा,
तेंदुए का शिकार करने के बाद करते थे तस्करी,
मोटर साइकिल में प्लास्टिक के कट्टे में ले जा रहे थे तेंदुए की खाल,
बढ़ी संख्या में कूनो नेशनल पार्क में है तेंदुए।
बीजापुर- पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामला
बीजापुर-
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामला
SIT जल्द मामले में पेश करेगी चार्जशीट
हत्याकांड में हो सकते है और बड़े खुलासे : सूत्र
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से पी टी उषा ने मुलाक़ात की
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज नई दिल्ली में इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष और राज्य सभा सदस्य पी टी उषा ने मुलाक़ात की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में दिल्ली विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी और सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल होगी। आदरणीय पीएम मोदी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के समर्पित प्रयासों से राष्ट्रीय राजधानी समृद्धि और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ती रहेगी।”
रायपुर… पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा को नहीं मिली अनुमति…
रायपुर…
पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा को नहीं मिली अनुमति…
विसभा के बजट सत्र में शामिल होने की नहीं मिली अनुमति…
कोर्ट ने कवासी लखमा का आवेदन को किया खारिज…
कोर्ट ने कवासी लखमा के विसभा के बजट सत्र में शामिल होने पर नहीं पड़ेगा कोई फर्क…
कोर्ट ने जेल में जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर की दी अनुमति….
कवासी लखमा ने लगाए थे दो आवेदन…
आबकारी घोटाले मामले में रायपुर जेल में बंद है कवासी लखमा…
ईडी की कस्टोडियल रिमांड पर जेल में बंद है कवासी लखमा…
ईडी के स्पेशल कोर्ट में हुई थी दोनों आवेदनों पर सुनवाई…
ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंस की।
दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मिर्च किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की।
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा “मैं यहां ब्लैंक मोड के साथ आया हूं। प्रदेश के संगठन के बारे में भी मेरी समझ शून्य है। मैं यहां चीज़ों को समझुंगा, मैं एक छात्र के रूप में अपनी शुरुआत करूंगा। प्रभारी बनाने का अधिकार मेरे पास नहीं है। मेरे पास जो अधिकार हैं उससे जुड़े सवाल करें। मुझे लोकसभा का सदस्य बनने का अधिकार कांग्रेस ने दिया। कांग्रेस के निर्देश पर ही मैंने विधानसभा का चुनाव भी लड़ा। मैंने कभी पार्टी से पद और टिकट नहीं मांगा। मुझे पार्टी जो निर्देश देगी. उस पर काम करूंगा। चुनाव लड़ना मेरी प्राथमिकता नहीं है…”
दुबई- रोहित शर्मा के नाम एक और रिकॉर्ड
दुबई-
रोहित शर्मा के नाम एक और रिकॉर्ड
रोहित शर्मा के ODI में 11 हजार रन पूरे
नीमच- महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा
नीमच-
महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा
नगरपालिका में रखी महत्वपूर्ण फाइलें फेंकी
महिला ने नपा के बाहर 1 घंटे किया हंगामा
नपा ऑफिस के बाहर सड़क पर बैठी, लगा जाम
महिला पहले भी कैंट थाने के सामने कर चुकी है हंगामा
थाने के सामने उड़ाए थे 500- 500 रुपए के नोट
रायबरेली- कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान
रायबरेली-
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान
दलित छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा
बहन मायावती से हमने कई बार कहा कि चुनाव साथ में लड़ते हैं
लेकिन उन्होंने किसी कारण से मना कर दिया
अगर हम सपा ,कांग्रेस ,बसपा, एक साथ चुनाव लड़ते
तो बीजेपी उत्तर प्रदेश से गायब हो जाती
दिल्ली….. NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक
दिल्ली…..
NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक….. दिल्ली के इम्पीरियल होटल में NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक….
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी बैठक में हुए शामिल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह ,बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहे बैठक में मौजूद…
श्योपुर- तेंदुए की खाल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
श्योपुर-
तेंदुए की खाल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
STF और ग्वालियर पुलिस की कार्रवाई
आरोपियों को वन विभाग के किया हवाले
दीनदयाल बस स्टैंड पर हुई कार्रवाई
Dubai News: बांग्लादेश की टीम 228 रन पर ऑल आउट
दुबई- चैंपियंस ट्रॉफी 2025
भारत-बांग्लादेश के बीच मैच
बांग्लादेश की टीम 228 रन पर ऑल आउट
शमी ने झटके 5 विकेट
हर्षित राणा ने लिए 3 विकेट
Raebareli News: भारत मोहब्बत का देश रहा है और मोहब्बत का देश ही रहेगा-राहुल गांधी
रायबरेली: लोकसभा में विपक्ष नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “भारत मोहब्बत का देश रहा है और मोहब्बत का देश ही रहेगा। आज बेरोज़गारी और महंगाई देश के सबसे बड़े मुद्दे हैं… उत्तर प्रदेश की सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे सकती। इस सच्चाई को मानना पड़ेगा…”
#WATCH रायबरेली: लोकसभा में विपक्ष नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “भारत मोहब्बत का देश रहा है और मोहब्बत का देश ही रहेगा। आज बेरोज़गारी और महंगाई देश के सबसे बड़े मुद्दे हैं… उत्तर प्रदेश की सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे सकती। इस सच्चाई को मानना पड़ेगा…” pic.twitter.com/CPxgBgHLIe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
Morena News: कार और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत
मुरैना-
कार और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत
हादसे में 10 से अधिक लोग घायल
सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
सुमावली थाना क्षेत्र की घटना
Raipur News: रेंज सायबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर…
रेंज सायबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत म्यूल बैंक अकाउंट के लिए फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले टेलीकॉम कंपनियों के 13 पीओएस एजेंट गिरफ्तार…
जियो कंपनी के 01 और एयरटेल के 11 POS एजेंट गिरफ्तार…
जारी सिम यूनाइटेड अरब अमीरात, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार में इस्तेमाल होने संबंधी मिले है सुबूत…
अब तक कुल 98 आरोपी हो चुके है गिरफ्तार…
करीब 7 हजार फर्जी मोबाइल नंबरों को बंद करने के प्रक्रिया जारी…
7063 सिम कार्ड और 590 मोबाइल हो जायेंगे बंद…
रेंज सायबर थाना पुलिस की कार्यवाही…
Delhi News: आज पूर्वोत्तर भारत का है और पूरा भारत पूर्वोत्तर का है- गृह मंत्री अमित शाह
दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “… आज पूर्वोत्तर भारत का है और पूरा भारत पूर्वोत्तर का है। आज पूरा देश बड़ी आशाओं के साथ पूर्वोत्तर को देख रहा है… प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर को अष्टलक्ष्मी के रूप में सारे भारत में प्रसिद्ध करने का काम किया है… सभी जगह पूर्वोत्तर के लिए अवसर मौजूद हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने उन सभी अवसरों को जमीन पर उतारने का काम किया है…”
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “… आज पूर्वोत्तर भारत का है और पूरा भारत पूर्वोत्तर का है। आज पूरा देश बड़ी आशाओं के साथ पूर्वोत्तर को देख रहा है… प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर को अष्टलक्ष्मी के रूप में सारे भारत में प्रसिद्ध करने का काम किया है… सभी… pic.twitter.com/Ziz1mAaR3i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
Delhi News: अब दिल्ली में बीजेपी की सरकार आई है और पीएम मोदी पर लोगों ने अपना विश्वास दिखाया है-सांसद कमलजीत सहरावत
दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण पर भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, “पिछले 10 सालों में दिल्ली में भ्रम, झूठ और भ्रष्टाचार फैलाने वाली राजनीति AAP चला रही थी अब दिल्ली में बीजेपी की सरकार आई है और पीएम मोदी पर लोगों ने अपना विश्वास दिखाया है और उन्हें दिल्ली सौंपी हैं। अब पीएम मोदी के विजन जो विकसित भारत है उसकी राजधानी विकसित दिल्ली बनाने की तरफ हमारी जो आज कैबिनेट गठन हुई है वो इस पर काम करेगी…”
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण पर भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, “पिछले 10 सालों में दिल्ली में भ्रम, झूठ और भ्रष्टाचार फैलाने वाली राजनीति AAP चला रही थी अब दिल्ली में बीजेपी की सरकार आई है और पीएम मोदी पर लोगों ने अपना विश्वास दिखाया है और… pic.twitter.com/ptONKPaMDm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
Ambikapur News: फेयरवेल पार्टी के दौरान हुड़दंग मामले में कार्रवाई
अंबिकापुर-
IBC24 की खबर का बड़ा असर
फेयरवेल पार्टी के दौरान हुड़दंग मामले में कार्रवाई
11 छात्र छात्राओं को किया निलंबित
अभिभावकों को भी स्पस्टीकरण नोटिस जारी
संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर परीक्षा से किए जा सकते है बाहर
जिला शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई
आत्मानंद स्कूल बतौली के है छात्र छात्राएं
Delhi News: हम दिल्ली से किए गए एक-एक वादे को पूरा करेंगे- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “आज सचिवालय आकर मुख्यमंत्री कार्यालय में हमने चार्ज संभाल लिया है। आज शाम कैबिनेट मीटिंग रखी गई है। हमारा विकसित दिल्ली का लक्ष्य पूरा करने के लिए लगातार काम किया जाएगा… हम दिल्ली से किए गए एक-एक वादे को पूरा करेंगे…”
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “आज सचिवालय आकर मुख्यमंत्री कार्यालय में हमने चार्ज संभाल लिया है। आज शाम कैबिनेट मीटिंग रखी गई है। हमारा विकसित दिल्ली का लक्ष्य पूरा करने के लिए लगातार काम किया जाएगा… हम दिल्ली से किए गए एक-एक वादे को पूरा करेंगे…” pic.twitter.com/RHJDH446jY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
Chandigarh News: सुषमा स्वराज के बाद एक बार फिर हरियाणा की बेटी के सिर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री पद का ताज सजा है- मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण पर हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा, “सुषमा स्वराज के बाद एक बार फिर हरियाणा की बेटी के सिर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री पद का ताज सजा है। 27 साल से दिल्ली में विपक्षी दलों के शासन की वजह से विकास पर ग्रहण लगा हुआ था। वो ग्रहण अब हट गया है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जो दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं और बाकी मंत्रिपरिषद मिलकर काम करेंगे और दिल्ली को वो दर्जा दिलाने का काम करेंगे, जो देश की राजधानी का होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सभी काम करेंगे और विकास तेजी से बढ़ेगा।”
#WATCH चंडीगढ़: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण पर हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा, “सुषमा स्वराज के बाद एक बार फिर हरियाणा की बेटी के सिर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री पद का ताज सजा है। 27 साल से दिल्ली में विपक्षी दलों के शासन की वजह से विकास पर ग्रहण लगा हुआ… pic.twitter.com/8JxtDXrGlk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
Raipur News: राजधानी रायपुर में नहीं थम रहा है रफ्तार का कहर
रायपुर…
राजधानी रायपुर में नहीं थम रहा है रफ्तार का कहर…
बीती रात आमासिवनी इलाके में हुए सड़क हादसे के कई CCTV फुटेज आए सामने…
CCTV फुटेज में तेज रफ्तार वेरना कार बीच सड़क पर घूमकर खंभे से टकराती हुई आई नजर…
हादसे में सुदीप राय और दीपक साहू की मौके पर मौत..
विधानसभा थाना इलाके का मामला…
Jashpur News: जिले में मौसम का बदला मिजाज
जशपुर-
जिले में मौसम का बदला मिजाज
तपकरा, कांसाबेल, कुनकुरी में मूसलाधार बारिश
बारिश के साथ जमकर गिरे ओले
Surajpur News: जिला निर्वाचन की बड़ी लापवाही
सूरजपुर-
जिला निर्वाचन की बड़ी लापवाही
बैलेट पेपर की हेराफेरी
क्षेत्र क्रमांक 14 के बैलेट पेपर से 15 में हो रहा था मतदान
स्थानीय लोगों ने किया हंगामा
कलेक्टर, SP पहुंचे मौके पर
पीठासीन अधिकारी को हटाया गया
रामानुजनगर के पंचवटी मतदान केंद्र का मामला
Sidhi News: बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या
सीधी-
बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या
जादू टोना के शक में ग्रामीणों ने की हत्या
घर के 3 लोगों की भी की पिटाई
कुसमी थाना क्षेत्र के पिपरहा की घटना
Bangladesh vs India Live Score : छठे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी
Bangladesh vs India Live Score : जाकिर अली और तौहिद ह्रदोय के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। हालांकि, इसके लिए उन्होंने 90 से ज्यादा गेंदों का सामना किया, लेकिन छठा विकेट नहीं गिरने दिया।
Bangladesh vs India Live Score : बांग्लादेश का स्कोर 80 के पार
Bangladesh vs India Live Score : बांग्लादेश का स्कोर 80 के पार हो गया है। विकेट 5 गिर चुके हैं। भारतीय खिलाड़ी अब तक 2 कैच छोड़ चुके हैं।
Bangladesh vs India Live Score : बांग्लादेश की धीमी बल्लेबाजी
Bangladesh vs India Live Score : भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को शुरुआत में झटके दिए जिससे बांग्लादेश की बल्लेबाजी धीमी पड़ गई है। बांग्लादेश ने 18 ओवर की समाप्ति तक पांच विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर जाकिर अली और तौहीद ह्रदोय मौजूद हैं।
Bangladesh vs India Live Score: अक्षर पटेल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच में हैट्रिक से चूक गए
अक्षर पटेल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच में हैट्रिक से चूक गए। उन्होंने दो विकेट निकाल लिए थे। तंजीद के बाद उन्होंने मुशफिकुर रहीम को चलता किया था, लेकिन रोहित शर्मा ने जैकर अली का कैच छोड़ दिया। वे खुद से नाराज भी नजर आए।
Bangladesh vs India Live Score: अक्षर ने लिए लगतार दो विकेट, पवेलियन लौटी आधी बांग्लादेश की टीम
Bangladesh vs India Live Score : बांग्लादेश के विकेट लगातार गिरते जा रहे हैं। अक्षर पटेल ने अपने पहले ही ओवर में लगातार दो विकेट लिए है।
IND vs BAN Match LIVE Score : बांग्लादेश का लगा तीसरा झटका, मेहदी हसन लौटे पवेलियन
मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में बांग्लादेश के खिलाफ अपने चौथे ओवर में तीसरी सफलता दिलाई, जो उनकी दूसरी सफलता इस मैच में है। उन्होंने मेहदी हसन मिराज को 5 रन के स्कोर पर शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया।
IND vs BAN Match LIVE Score : बांग्लादेश को लगा दूसरा झटका
IND vs BAN Match LIVE Score : बांग्लादेश को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में दूसरा झटका दूसरे ही ओवर में लगा। नजमुल हसन शांतो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनको हर्षित राणा ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया।
IND vs BAN LIVE Score: टीम इंडिया के खिलाफ बांग्लादेश की प्लेइंग 11
IND vs BAN LIVE Score: बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंज़ीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान
IND vs BAN LIVE Score: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव
Bhopal News: मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भोपाल पहुंचे….
भोपाल……
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भोपाल पहुंचे….
एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत…..
कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी का भोपाल दौरा….
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक…
भोपाल राजाभोज एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस कार्यालय तक कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया…
Jabalpur News: जिला कोर्ट के रीडर के घर पर पथराव
जबलपुर –
जिला कोर्ट के रीडर के घर पर पथराव
बदमाशों ने शराब की बोतले फेंकी ,कार के शीशे तोड़े
घटना का CCTV आया सामने
गढ़ा थाना क्षेत्र के सैनिक सोसायटी का मामला
CG Panchayat Election 2025: मालखरौदा जनपद में मतदान के दौरान विवाद
सक्ती-
मालखरौदा जनपद में मतदान के दौरान विवाद
रनपोटा गांव में मतदान के दौरान विवाद
ग्रामीणों ने चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी पर लगाया आरोप
दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करवाने का आरोप
पीठासीन अधिकारी के साथ की गाली गलौज
नाराज ग्रामीण बूथ केंद्र के बाहर धरने पर बैठे
करीब एक घंटे से बंद है मतदान
UP Budget 2025 Live: उत्तर प्रदेश के बजट पर नेता प्रतिपक्ष और सपा नेता माता प्रसाद पांडे
खनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा नेता माता प्रसाद पांडे ने उत्तर प्रदेश के बजट पर कहा, “… इस बजट में प्रदेश की जनता को कुछ नया नहीं प्राप्त होने वाला है… बजट में नौजवान और बेरोजगारों के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं है…”
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा नेता माता प्रसाद पांडे ने उत्तर प्रदेश के बजट पर कहा, “… इस बजट में प्रदेश की जनता को कुछ नया नहीं प्राप्त होने वाला है… बजट में नौजवान और बेरोजगारों के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं है…” pic.twitter.com/niNZO2rg2X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
Bhopal News: GIS कर्टेन रेजर इवेंट आज से होंगे शुरू
भोपाल
GIS कर्टेन रेजर इवेंट आज से होंगे शुरू
जिला पुरातत्व पर्यटन और संस्कृति परिषद आयोजित करेगा कार्यक्रम
आज से 23 फरवरी तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
आज शाम 6 बजे न्यू मार्केट चौक पर होगा कार्यक्रम
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी बैंड देगा प्रस्तुति
इंदौर का हनुमंत ध्वज पताका संस्कृति बैंड देगा प्रस्तुति
Delhi New Government Oath Ceremony Live: भाजपा के कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली
Delhi New Government Oath Ceremony Live: भाजपा के पंकज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली
भाजपा के पंकज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली।
Delhi New Government Oath Ceremony Live: भाजपा के रविन्द्र इंद्राज सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली
Delhi New Government Oath Ceremony Live: दिल्ली। भाजपा के रविन्द्र इंद्राज सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
Delhi New Government Oath Ceremony Live: भाजपा के आशीष सूद ने सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली
Delhi New Government Oath Ceremony Live: दिल्ली। भाजपा के आशीष सूद ने सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली।
Delhi New Government Oath Ceremony Live: भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ली
दिल्ली: भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ली।
Delhi New Government Oath Ceremony Live: प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली
Delhi New Government Oath Ceremony Live: प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली।
Delhi New CM Oath Ceremony LIVE: रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
Delhi New CM Oath Ceremony LIVE: रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
Delhi New CM Oath LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचे
Delhi New CM Oath LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचे। दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनका स्वागत किया। दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कुछ देर में अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी।
Delhi New CM Oath LIVE: रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंच रहे दिग्गज नेता
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, हरियाणा CM नायब सिंह सैनी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मंच पर पहुंचे।
Delhi New CM Oath LIVE: हर महिला के लिए गर्व की बात है कि एक महिला को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है – राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी
दिल्ली: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, “बहुत खुशी और हर महिला के लिए गर्व की बात है कि एक महिला को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है। मैं PM मोदी और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देती हूं। हर महिला बहुत खुश है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली का प्रशासन बहुत अच्छे से चलेगा।”
#WATCH दिल्ली: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, “बहुत खुशी और हर महिला के लिए गर्व की बात है कि एक महिला को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है। मैं PM मोदी और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देती हूं। हर महिला बहुत खुश है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली का प्रशासन बहुत… pic.twitter.com/hCPw0ifRX6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
Delhi New CM Oath LIVE: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने रामलीला मैदान में पहुंच कर रेखा गुप्ता से मुलाकात की
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने रामलीला मैदान में पहुंच कर रेखा गुप्ता से मुलाकात की। दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कुछ देर में अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी।
Delhi New CM Oath LIVE: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों से मुलाकात की
Delhi New CM Oath LIVE: दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। रेखा गुप्ता और भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह रामलीला मैदान में एक दूसरे को बधाई देते हुए दिखे। प्रवेश साहिब सिंह भी आज उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।
Raipur News: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
रायपुर
बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को मिली जमानत
17 अगस्त से रायपुर जेल में बंद हैं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव
सुप्रीम कोर्ट से देवेन्द्र यादव को मिली जमानत
Delhi New CM Oath LIVE: आज 27 साल के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही – भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा
दिल्ली भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा ने कहा, “दिल्ली की जनता ने हमें इतना प्यार और आशीर्वाद दिया। आज 27 साल के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है… दिल्ली के लोगों को विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम दिल्ली को दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी बनाने में सफल होंगे… मैं दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं, उनकी मेहनत रंग लाई है। दिल्ली की जनता का धन्यवाद कि आपने 48 सीटें जिताकर दिल्ली में हमारी सरकार बनाई है। हम विकसित दिल्ली के वादे को पूरा करेंगे। हमारे घोषणा पत्र में हमने जो-जो बोला है हम उसे पूरा करेंगे।”
Delhi New CM Oath LIVE: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेखा गुप्ता को नई दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई
Delhi New CM Oath LIVE: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेखा गुप्ता को नई दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह नई जिम्मेदारी उनके नेतृत्व में दिल्ली के विकास और सुशासन को नई दिशा देगी। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से भी उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
Delhi New CM Oath LIVE: रामलीला मैदान शपथ ग्रहण को लेकर समर्थकों में भारी उत्साह
#WATCH दिल्ली के रामलीला मैदान में लोग शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंच रहे हैं।
आज यहां मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होगा। pic.twitter.com/0rBqKOxNn6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
Delhi New CM Oath LIVE: शपथ ग्रहण से पहले हनुमान मंदिर पहुंची रेखा गुप्ता
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शपथ ग्रहण समारोह से पहले मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंची। इससे पहले रेखा गुप्ता ने अपने आवास के बाहर पहुंचे समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। वे थोड़ी देर में दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचेंगी।
Delhi CM Rekha Gupta Oath Live: दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास से निकलते समय लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
#WATCH दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास से निकलते समय लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
आज मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होगा। pic.twitter.com/3umuOEBxYq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
Delhi New CM Oath LIVE: ये ऐतिहासिक फैसला… रेखा गुप्ता के सीएम चुने जाने पर बोले बीजेपी नेता तरुण चुघ
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, “स्वागत योग्य कदम है। ऐतिहासिक फैसला है। नारी शक्ति के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री मोदी हमेशा ही काम करते रहे हैं।”
CG Election: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया मतदान
लोरमी
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया मतदान
अपने पैतृक गांव डिंडौरी में किया मतदान
सहपारिवार के साथ मतदान किया
Cg Hindi News: निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 लोग निलंबित
जशपुर
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 लोग निलंबित
पटवारी, सचिव समेत दो शिक्षक पर हुई कार्रवाई
मतदान कार्य के दौरान शराब के नशे में पहुंचे थे दोनों शिक्षक
पटवारी अपनी ड्यूटी के दौरान 70 दिनों से अनुपस्थित पाए गए
सचिव ग्राम पंचायत कार्यालय अनुपस्थित पाए गए थे
Mp News: जूड़ी नदी में डूबने से युवक की मौत
हटा-
जूड़ी नदी में डूबने से युवक की मौत
मिर्गी आने के कारण नदी में गिरा युवक
बटियागढ़ थाना क्षेत्र की घटना
Tikamgarh News: हिट एंड रन का मामला आया सामने
टीकमगढ़
हिट एंड रन का मामला आया सामने
कार चालक ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
टक्कर मारकर मौके से भाग निकला कार चालक
CCTV में कैद हुई घटना
CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
जतारा थाना क्षेत्र के वैरवार तिराहा की घटना
Mp Road Accident: डंपर और कार की हुई जोरदार भिड़ंत
भिंड
डंपर और कार की हुई जोरदार भिड़ंत
हादसे में 3 की मौत और 2 गंभीर घायल
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
पुलिस मौके पर पहुंची ,जांच में जुटी
मेहगांव थाना क्षेत्र के बरहद गांव की घटना
MP Crime News: सास ससुर और पति ने महिला के साथ की मारपीट
मुरैना –
सास ससुर और पति ने महिला के साथ की मारपीट
महिला और उसके पिता की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
मारपीट की घटना घर में लगे CCTV कैमरे में हुई कैद
महिला शिक्षिका का पति से तलाक को लेकर कोर्ट में चल रहा है मामला
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की शुरू
आरोपी घर में ताला लगाकर मौके से हुए फरार
सिविल लाइन थाना इलाके की बिस्मिल नगर की घटना
Indore News: नगर निगम की टीम ने बावड़ी से हटाया अतिक्रमण
इंदौर : नगर निगम की टीम ने बावड़ी से हटाया अतिक्रमण
राजकुमार ब्रिज के नीचे वल्लभनगर में स्थित बावड़ी पर से हटाया जर्जर दुकानों को
अलसुबह बावड़ी हटाने पहुंचा निगम का अमला
जेसीबी की मदद से तोड़ी गई जर्जर दुकानें
MP Crime News: धोखाधड़ी कर हड़पे 9 लाख रुपए
जबलपुर@धोखाधड़ी कर हड़पे 9 लाख रुपए
कागज़ों में प्लॉट का सौदा कर हड़पे रुपए
पीड़ित आशीष बेन ने संजीवनी नगर पुलिस से की शिकायत
पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज
Road Accident: कुंभ जा रही डबल डेकर बस हादसे का शिकार
जौनपुर, UP
कुंभ जा रही डबल डेकर बस हादसे का शिकार
हादसे में 6 की मौत, 40 घायल
डबल डेकर बस और कार में टक्कर
बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर में हुआ हादसा
Bhopal News: दुल्हन के रिसेप्शन से पहले गायब होने का मामला
भोपाल
दुल्हन के रिसेप्शन से पहले गायब होने का मामला….
प्रेमी के साथ रिसेप्शन से पहले फरार हुए दुल्हन…
टीटी नगर थाना क्षेत्र में शादी हाल के बाहर से चलते रिसेप्शन से दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हुई
दुल्हन का नाम रोशनी सोलंकी गंज बासौदा की रहने वाली
टीटी नगर इलाके का युवक आशीष बारात लेकर गया था गंज बासौदा, मंगलवार को हुई थी शादी, बुधवार को होना था भोपाल में रिसेप्शन
लड़की गंजबासौदा की रहने वाली थी….उसका पिछले 5 सालो से राहुल नामक युवक से अफेयर चल रहा था….
पुलिस ने दुल्हन की लोकेशन ट्रेस की…
Road Accident: कुंभ जा रही डबल डेकर बस हादसे का शिकार
जौनपुर, UP
कुंभ जा रही डबल डेकर बस हादसे का शिकार
हादसे में 6 की मौत, 40 घायल
डबल डेकर बस और कार में टक्कर
बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर में हुआ हादसा
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 amभारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास
02 Oct 2026 | 7:30 amजर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम
02 Oct 2026 | 7:20 amखबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो
02 Oct 2026 | 7:17 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 amचीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में
02 Oct 2026 | 6:34 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am