Sunny Leone Raipur Event News: रायपुर में सनी लियोनी के कार्यक्रम को लेकर नया अपडेट, विरोध के बाद आयोजकों ने लिया बड़ा फैसला
Sunny Leone Raipur Event News: राजधानी रायपुर में 22 फरवरी 2026 को रामा वर्ल्ड में प्रस्तावित एक्ट्रेस सनी लियोनी के कार्यक्रम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
Sunny Leone Raipur Event News || Image- Bollywood Hungama File
- बजरंग दल ने जताया कड़ा विरोध
- बिना अनुमति आयोजन पर कार्रवाई चेतावनी
- 22 फरवरी को प्रस्तावित था कार्यक्रम
रायपुर: राजधानी रायपुर में 22 फरवरी 2026 को रामा वर्ल्ड में प्रस्तावित एक्ट्रेस सनी लियोनी के कार्यक्रम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब इस कार्यक्रम में सनी लियोनी नहीं आएंगी। आयोजकों ने साफ कर दिया है कि सनी लियोनी इस नाइट डीजे पार्टी में शामिल नहीं होंगी। हालांकि पहले से प्रस्तावित कार्यक्रम आय़ोजित किए जाएंगे।
हुआ था जमकर विरोध
गौरतलब है कि पहले बताया गया था कि सनी लियोनी इसी महीने की 22 तारीख को राजधानी रायपुर में एक पब्लिक इवेंट में हिस्सा लेंगी। यह खबर जैसे ही वायरल हुई, सोशल मीडिया पर लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। (Sunny Leone Raipur Event News) हिंदूवादी संगठन बजरंग दल ने भी चेतावनी जारी करते हुए आयोजन समिति को नसीहत दी थी कि सनी लियोनी से जुड़ा कोई भी इवेंट रायपुर में आयोजित नहीं होने दिया जाएगा।
बजरंग दल का साफ कहना था कि इस तरह का इवेंट सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से पूरी तरह अस्वीकार्य है। शहर के युवाओं पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। संगठन ने स्पष्ट किया था कि वह ऐसे किसी भी आयोजन का पुरजोर विरोध करता है और इससे उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए वह जिम्मेदार नहीं होंगे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- नेपाल को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर बने रहने के इरादे से उतरेगा वेस्टइंडीज
- शरद पवार को आज मिलेगी अस्पताल से छुट्टी, चिकित्सकों ने दी कुछ दिन आराम की सलाह
- Mid-Day Meal News: मिड-डे-मील या मजाक! Mahoba में प्रधानाचार्य के सामने भ्रष्टाचार का खुला खेल
- भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कौशल का नहीं , दबाव को झेलने का
- उप्र : भदोही में ट्रक की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत, चालक फरार

Facebook


