पंजाब नेशनल बैंक में दिन दहाड़े डकैती, 52 लाख 33 हजार लूटकर फरार हुए बदमाश

पंजाब नेशनल बैंक में दिन दहाड़े डकैती, 52 लाख 33 हजार लूटकर फरार हुए बदमाश

पंजाब नेशनल बैंक में दिन दहाड़े डकैती, 52 लाख 33 हजार लूटकर फरार हुए बदमाश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: June 22, 2020 4:20 pm IST

पटना: बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक की अनीसाबाद शाखा में लूट की वारदात का अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। बदमाशों ने कर्मियों व ग्राहकों को बंधक बनाकर बैंक से 52 लाख 33 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। फिलहाल मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

Read More: छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती, इन इलाकों में महसूस किए गए झटके

वारदात के वक्त बैंक में मौजूद एक शख्स ने बताया कि मैं पैसे गिन रहा था। इसी दौरान एक लूटेरा मेरे पास आया और बोला पैसे दो। मैंने बोला गरीब आदमी को क्यों लूट रहे हो, बैंक तो लूट ही रहे हो? तो मुझे झापड़ मार कर मेरे आधे पैसे ले गया।

Read More: T Series के मालिक भूषण कुमार को सोनू निगम ने दी चेतावनी, कहा- मुझसे पंगा लिया तो वायरल कर दूंगा मरीना कवर का वीडियो

पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि अनीसाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक में साढ़े तीन बजे के करीब डकैती हुई। ” कुल 5233500 रुपए लूटे गए हैं। 10 के आस-पास अपराधी हैं। सेफ और कैश काउंटर का पैसा लूटकर ले गए हैं। वीडियो देखकर मामले की जांच की जाएगी।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना संक्रमित की थमी सांसें, आज 46 नए मरीजों की हुई पुष्टि

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"