Barpeta Medical College and Hospital || Image- Sartha file
Barpeta Medical College and Hospital: गुवाहाटी: असम सरकार ने मंगलवार को फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का नाम बदलकर बारपेटा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल करने का फैसला किया। यह निर्णय राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य के अधिकांश सरकारी मेडिकल कॉलेजों का नाम उस स्थान के आधार पर रखा गया है जहां वे स्थित हैं। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी, धुबरी, सिलचर, बोंगाईगांव, बिश्वनाथ और सोनितपुर के मेडिकल कॉलेजों के नाम भी इसी आधार पर रखे गए हैं, लेकिन बरपेटा स्थित अस्पताल का नाम अलग ढंग से रखा गया था।
Barpeta Medical College and Hospital: मुख्यमंत्री ने कहा कि नाम को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बन रही थी और कई लोग इसे निजी मेडिकल कॉलेज समझते थे। इसलिए मंत्रिमंडल ने इसका नाम बदलकर बारपेटा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल करने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए उनके नाम पर किसी अन्य संस्थान का नाम रखा जाएगा।
जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अराघची से फोन पर बात की
ओडिशा में मतदाता सूची के एसआईआर से पहले अधिकारियों का प्रशिक्षण
गुरुग्राम में निर्माण स्थल पर मिट्टी का टीला ढहने से सात लोगों की मौत; दो गिरफ्तार
मप्र: सरकार ने गैस और तेल की स्थिति की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की
ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं: पेंटागन
नक्सलवाद के खात्मे के बाद मार्च 2027 तक बस्तर से केंद्रीय बलों को हटा लिया जाएगा: उपमुख्यमंत्री