Gurugram Labourers Death: निर्माण स्थल पर चल रहा था खोदाई का काम, तभी हो गया ये बड़ा हादसा, थम गई इतने लोगों की सांसे, मचा हड़कंप

Gurugram Labourers Death: निर्माण स्थल पर चल रहा था खोदाई का काम, तभी हो गया ये बड़ा हादसा, थम गई इतने लोगों की सांसे, मचा हड़कंप

Gurugram Labourers Death: निर्माण स्थल पर चल रहा था खोदाई का काम, तभी हो गया ये बड़ा हादसा, थम गई इतने लोगों की सांसे, मचा हड़कंप

Gurugram Labourers Death | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 11, 2026 / 01:57 pm IST
Published Date: March 11, 2026 6:30 am IST

गुरुग्राम: Gurugram Labourers Death हरियाणा के गुरुग्राम जिले में निर्माण स्थल पर मिट्टी का टीला ढह जाने से सात मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायल मजदूरों में से तीन नेपाल के हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि परियोजना प्रभारी और निर्माण स्थल प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन ने एक जांच समिति का गठन किया।

Gurugram Labourers Death मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि निर्माण स्थल पर मजदूरों के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय उपलब्ध नहीं थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार शाम गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में हुई। गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या के लिए सजा से संबंधित) और धारा 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गुरुग्राम के बिलासपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार के अनुसार, इस घटना के संबंध में दो गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने बताया, ‘हमने परियोजना प्रभारी दिनेश्वर और निर्माण स्थल प्रभारी विकास को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।’ एक अन्य घटनाक्रम में, हरियाणा के श्रम विभाग ने आदेश जारी कर गुरुग्राम के एनएच-8 स्थित सिधरावली गांव में सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की परियोजना के तहत भवन निर्माण कार्य को ‘सुरक्षित कार्य स्थितियां बहाल होने तक’ रोक दिया है।

भिवाड़ी पुलिस उपाधीक्षक योगेश ने पत्रकारों को बताया कि एक अवजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) का निर्माण कार्य हो रहा था, तभी अचानक मिट्टी का एक टीला ढह गया और कुछ मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 12 से 15 मजदूर मलबे के नीचे दब गए और सूचना मिलते ही, गुरुग्राम के बिलासपुर थाने से पुलिस टीम, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मिट्टी में दबे मजदूरों को निकाला।

अधिकारियों ने बताया कि मजदूरों को राजस्थान के भिवाड़ी स्थित पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सात लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मृतकों का पोस्टमॉर्टम गुरुग्राम में किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी मृत्यु दम घुटने से हुई है। हादसे में मारे गए एक मजदूर के परिजनों ने भिवाड़ी में मीडियाकर्मियों से कहा कि मजदूर कई फुट नीचे काम कर रहे थे, तभी मिट्टी का ढेर उन पर गिर गया। मृतकों के परिजनों ने मुआवजे के तौर पर 50 लाख रुपये की मांग की है। घटना के संबंध में एक घायल मजदूर ने बताया कि मिट्टी का ढेर अचानक गिर गया और वे मलबे के नीचे दब गए। उसने बताया कि मृतकों में सतीश राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे जबकि बाकी सभी झारखंड के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि घायल हुए चार लोगों में इंद्रजीत, छोटेलाल और शिवकाम चौधरी नेपाल के निवासी हैं। पुलिस ने पीड़ितों के परिवार वालों को सूचना दे दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।