बरुण बिस्वास हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से एसआईटी जांच की मांग की

Ads

बरुण बिस्वास हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से एसआईटी जांच की मांग की

  •  
  • Publish Date - July 4, 2026 / 03:22 PM IST,
    Updated On - July 4, 2026 / 03:22 PM IST

कोलकाता, चार जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल में स्कूल शिक्षक और अपराध-विरोधी सामाजिक कार्यकर्ता बरुण बिस्वास के परिजनों ने शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से संपर्क किया और कोलकाता उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा हत्याकांड की नए सिरे से जांच कराए जाने की मांग की।

यह मांग बरुण की 14वीं पुण्यतिथि से ठीक एक दिन पहले आई। उत्तर 24 परगना जिले के गोबरडांगा रेलवे स्टेशन के पास पांच जुलाई, 2012 को हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

परिवार के एक सदस्य ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि बरुण बिस्वास की हत्या का रहस्य पूरी तरह से सामने आए। वर्षों तक जांच के नाम पर जो कुछ भी हुआ, वह केवल दिखावा था। हमने अनुरोध किया है कि उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में एक नयी एसआईटी का गठन किया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।’’

कोलकाता के ‘मित्रा इंस्टिट्यूशन’ में शिक्षक बिस्वास ने क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अपने अभियान के लिए पहचान हासिल की थी।

भाषा प्रचेता नेत्रपाल

नेत्रपाल