Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए “रेड अलर्ट” जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें IMD की चेतावनी

Ads

Heavy Rain Alert: भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है, पिछले कई दिनों से अलग-अलग राज्यों में बारिश का दौर लगातार जारी है।

  •  
  • Publish Date - July 4, 2026 / 05:03 PM IST,
    Updated On - July 4, 2026 / 05:03 PM IST

Heavy Rain Alert/Photo Creadit: Ai

HIGHLIGHTS
  • IMD ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में 4-5 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है
  • पुणे घाट क्षेत्रों में लगातार तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है
  • आंधी-तूफान और जलभराव की आशंका को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है

मुंबई। Heavy Rain Alert: भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है, पिछले कई दिनों से अलग-अलग राज्यों में बारिश का दौर लगातार जारी है। वहीं अगर बात की जाए महाराष्ट्र की तो यहां IMD ने आज और कल भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पुणे घाट इलाकों के लिए तीन दिनों (आज, कल और परसों) के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। रायगढ़ और नासिक घाट इलाकों के लिए आज और कल के लिए और मुंबई, ठाणे, पालघर और सतारा के घाट इलाकों के लिए कल और परसों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। (IMD Red Alert Maharashtra)

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, उत्तरी कोंकण जिलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy Rain Alert) की संभावना है। दक्षिण कोंकण-गोवा जिलों के कुछ इलाक़ों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है। (IMD Red Alert Maharashtra)

मुंबई, पालघर, ठाणे और रायगढ़ में रेड अलर्ट

Heavy Rain Alert आपको बता दें कि मौसम वैज्ञानिक ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी, नासिक, कोल्हापुर और सतारा के घाट इलाकों, बुलढाणा, गढ़चिरौली, वाशिम और यवतमाल जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया था है। इसके अलावा मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए 4 से 5 जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। (Mumbai Rain Alert) 

 

ये भी पढ़ें

मुंबई में रेड अलर्ट कब तक रहेगा?

IMD के अनुसार मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में 4 और 5 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

किन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश की संभावना है?

मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, पुणे घाट क्षेत्र, नासिक घाट क्षेत्र और सतारा के घाट इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

क्या तेज हवाएं भी चलेंगी?

हां, मौसम विभाग ने 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी-तूफान की संभावना जताई है।

लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

अनावश्यक यात्रा से बचें, जलभराव वाले इलाकों में न जाएं, मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें और सुरक्षित स्थान पर रहें।

क्या अन्य राज्यों में भी मानसून सक्रिय है?

हां, देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है और कई क्षेत्रों में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है।