बीडीएस छात्र की मौत: डेंटल कॉलेज के छात्रों का विरोध प्रदर्शन, आरोपी विभागाध्यक्ष बर्खास्त

बीडीएस छात्र की मौत: डेंटल कॉलेज के छात्रों का विरोध प्रदर्शन, आरोपी विभागाध्यक्ष बर्खास्त

बीडीएस छात्र की मौत: डेंटल कॉलेज के छात्रों का विरोध प्रदर्शन, आरोपी विभागाध्यक्ष बर्खास्त
Modified Date: April 17, 2026 / 01:09 am IST
Published Date: April 17, 2026 1:09 am IST

कन्नूर (केरल), 16 अप्रैल (भाषा) कन्नूर डेंटल कॉलेज में कथित तौर पर जाति के आधार पर प्रताड़ित किए जाने के कारण बीडीएस के छात्र नितिन राज की मौत के विरोध में छात्रों ने बृहस्पतिवार को परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच, कॉलेज प्रबंधन ने ‘डेंटल एनाटॉमी’ विभाग के प्रमुख डॉ. एम के राम को बर्खास्त कर दिया।

कॉलेज के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि डॉ. राम ने 10 वर्षों से अधिक समय तक कॉलेज में अपनी सेवाएं दी थीं, जिन्हें आंतरिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

इससे पहले दिन में परीक्षा दे रहे छात्रों को छोड़कर सभी बैच के छात्रों ने अंजराकांडी स्थित डेंटल कॉलेज के सामने विरोध मार्च निकाला और धरना दिया।

बीडीएस प्रथम वर्ष का छात्र नितिन राज (22) दस अप्रैल को एक इमारत से गिरने के बाद मेडिकल कॉलेज ब्लॉक के पास गंभीर रूप से घायल पाया गया था और बाद में उसने दम तोड़ दिया था।

भाषा

प्रचेता नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में