एलओसी पर शांति कायम करने के लिए नवोन्मेषी बनें व अथक प्रयास करें: सेना अधिकारी
एलओसी पर शांति कायम करने के लिए नवोन्मेषी बनें व अथक प्रयास करें: सेना अधिकारी
जम्मू, 24 मई (भाषा) सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यहां नियंत्रण रेखा (एनओसी) के पास स्थित अग्रिम इकाइयों का दौरा किया और वहां तैनात सभी कर्मियों से क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए नवोन्मेषी बनने एवं अथक प्रयास करने का आह्वान किया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने नियंत्रण रेखा और अखनूर सेक्टर के भीतरी इलाकों में तैनात डिवीजन की इकाइयों का दौरा किया।
प्रवक्ता के अनुसार उन्होंने शांति बनाए रखने के लिए सभी कर्मियों को अपने कर्तव्य में नवोन्मवेषी बनने और अथक प्रयास करने का आह्वान किया। शीर्ष सैन्य अधिकारी ने कहा कि उन्हें किसी भी नापाक गतिविधि के लिए अनुमति नहीं देनी चाहिए।
भाषा अविनाश माधव
माधव

Facebook


