बीड : दो परिवारों के बीच झगड़े के बाद एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

बीड : दो परिवारों के बीच झगड़े के बाद एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

बीड : दो परिवारों के बीच झगड़े के बाद एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
Modified Date: May 6, 2026 / 09:23 pm IST
Published Date: May 6, 2026 9:23 pm IST

बीड, छह मई (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में दो परिवारों के बीच हुए झगड़े के बाद 55 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को कैज तहसील में नाश्ते की एक दुकान के पास खुशालराम बलभीम थोम्ब्रे पर ग्राम पंचायत कर्मचारी मंगेश भरत माने (45) ने कथित तौर पर हमला किया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात थोम्ब्रे और माने के परिवारों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि, उसने झगड़े के कारण के बारे में जानकारी नहीं दी।

पुलिस ने बताया कि झगड़े के बाद माने ने अगले दिन थोम्ब्रे पर लाठी से हमला किया। गंभीर रूप से घायल थोम्ब्रे को उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि माने को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में