बीड: महिला अपने नाबालिग बेटे के साथ कुएं में कूदी; पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया
बीड: महिला अपने नाबालिग बेटे के साथ कुएं में कूदी; पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया
बीड, दो फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में एक महिला के खिलाफ उसके पति की शिकायत के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कथित तौर पर महिला के अपने नाबालिग बेटे के साथ कुएं में कूदने के एक महीने बाद की गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
प्राजक्ता रामेश्वर दराडे (23) अपने साढ़े तीन साल के बेटे के साथ 31 दिसंबर, 2025 को लिंबारुई क्षेत्र में अपने घर से निकली और कथित तौर पर उसके साथ एक कुएं में कूद गई।
एक अधिकारी ने बताया कि महिला और बच्चे के शव बाद में कुएं से बाहर निकाल लिए गए।
पुलिस ने तब आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था।
हालांकि, अधिकारी ने बताया कि महिला के पति ने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ कुएं में कूद गई, क्योंकि वह नाराज थी कि उसने उसके लिये मोबाइल फोन नहीं खरीदा।
उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद, बीड ग्रामीण पुलिस ने शनिवार को उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।
भाषा तान्या दिलीप
दिलीप

Facebook


