बीड: बेटे को नहीं जन्म देने के कारण प्रताड़ित की जा रही महिला ने आत्महत्या की

बीड: बेटे को नहीं जन्म देने के कारण प्रताड़ित की जा रही महिला ने आत्महत्या की

बीड: बेटे को नहीं जन्म देने के कारण प्रताड़ित की जा रही महिला ने आत्महत्या की
Modified Date: January 12, 2026 / 09:16 pm IST
Published Date: January 12, 2026 9:16 pm IST

बीड, 12 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में बेटे को जन्म नहीं देने पर कथित तौर पर पति और ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित की जा रही 25 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर कैज तहसील के उंदरी गांव में हुई घटना के संबंध में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि तीन बेटियों की मां अरुणा उद्धव थोम्बारे ने कथित तौर पर अपने घर में छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

लातूर जिले की रहने वाली अरुणा ने अगस्त 2019 में उद्धव से शादी की थी और इस दंपति की पांच साल की एक बेटी और चार साल की जुड़वां बेटियां हैं।

प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता का पति उसे शारीरिक यातना देता था और उससे मौखिक दुर्व्यवहार करता था, जबकि ससुराल वालों ने उसे बेटा को नहीं जन्म देने के कारण परेशान किया।

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उत्पीड़न ने अरुणा को इस कदर परेशान कर दिया कि उसने आत्महत्या कर ली।

भाषा

शुभम संतोष

संतोष


लेखक के बारे में