बंगाल: तेज संगीत का विरोध करने वाले बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में सात लोग हिरासत में
बंगाल: तेज संगीत का विरोध करने वाले बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में सात लोग हिरासत में
कोलकाता, 22 फरवरी (भाषा) कोलकाता के पास न्यू टाउन स्थित एक अपार्टमेंट में देर रात चल रही पार्टी के दौरान संगीत की आवाज कम करने के लिए कहने पर एक बुज़ुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप में चार महिलाओं समेत सात लोगों को रविवार को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने पड़ोसियों की शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि समूह कथित तौर पर आधी रात से लेकर रविवार की सुबह तक अपार्टमेंट के भूतल में पार्टी कर रहा था।
अधिकारी ने बताया कि जब सौकत अली नामक बुजुर्ग व्यक्ति ने सुबह करीब तीन बजे संगीत की आवाज कम करने का अनुरोध करने के लिए समूह से संपर्क किया, तो कथित तौर पर छह युवकों ने उनपर हमला कर दिया और समूह ने विरोध कर रहे अन्य पड़ोसियों पर भी हमला किया।
अली के सिर पर गहरे जख्म आए थे और उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
पास की एक अलग इमारत में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा, ‘हमने उनसे विनम्रतापूर्वक तेज आवाज में बज रहे संगीत को धीमा करने का अनुरोध किया था, क्योंकि हमारे घर में एक हृदय रोगी है, लेकिन वे आक्रामक हो गए। शायद वे शराब के नशे में थे।’
भाषा तान्या सुरेश
सुरेश

Facebook


