कोडागु में गैस गीजर लीक होने की संदिग्ध घटना में बेंगलुरु की महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

कोडागु में गैस गीजर लीक होने की संदिग्ध घटना में बेंगलुरु की महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

कोडागु में गैस गीजर लीक होने की संदिग्ध घटना में बेंगलुरु की महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत
Modified Date: June 8, 2026 / 04:58 pm IST
Published Date: June 8, 2026 4:58 pm IST

कोडागु (कर्नाटक), आठ जून (भाषा) कर्नाटक के कोडागु जिले में सप्ताहांत की छुट्टियां बिताने आई 27 वर्षीय एक महिला की पर्यटकों के ठहरने के लिए उपलब्ध एक निजी आवास (होमस्टे) में संभवतः गैस गीजर लीक होने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान विनुता के रूप में हुई है। वह मैसूरु की रहने वाली थी और बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में कार्यरत थी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार को कालकंदूरू इलाके के उक्त आवास में हुई, जहां वह कोडागु की दो दिवसीय यात्रा के दौरान अपने सहयोगियों के साथ ठहरी हुई थी।

पुलिस ने बताया कि विनुता नहाने के लिए गई थी और बाद में स्नानघर के भीतर बेहोश पाई गई।

घटना का पता तब चला जब काफी देर तक स्नानघर से बाहर न आने पर विनुता के साथियों ने उसकी सुध ली।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जताया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए अधिकारी ने बताया कि विनुता की मौत गैस गीजर से कथित तौर पर लीक हुई कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के सांस के जरिए शरीर में जाने से दम घुटने के कारण हुई।

अधिकारी ने कहा कि स्नानघर में हवा की आवाजाही की उचित व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण संभवतः यह हादसा हुआ।

भाषा सुमित माधव

माधव


लेखक के बारे में