TMC MP Resignation: सुखेंदु शेखर राय के बाद टीएमसी के 14 सांसद भी देंगे पार्टी से इस्तीफा? सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म
TMC MP Resignation: सुखेंदु शेखर राय के बाद टीएमसी के 14 सांसद भी देंगे पार्टी से इस्तीफा? सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म
TMC MP Resignation: सुखेंदु शेखर शेयर के बाद टीएमसी के 14 सांसद भी देंगे पार्टी से इस्तीफा? सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म / Image: AI Generated
- टीएमसी में बढ़ी बगावत, राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा
- 14 बागी सांसदों की मुलाकात की चर्चा
- 60 विधायकों ने किया नेतृत्व का विरोध
कोलकाता: TMC mp Resignation विधानसभा चुनाव 2026 के बाद से टीएमसी में मची अंतर्कलह अब फूटकर सामने आने लगी है। पार्टी के विधायकों और सांसदों की नाराजगी अब विपक्ष को भारी पड़ने लगी है। नाराजगी के चलते आज राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी और संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, अब खबर आ रही है कि तृणमूल कांग्रेस के 14 बागी सांसदों ने दिल्ली में पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की है। ये मुलाकात बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर पर हुई है।
14 बागी सांसद भी छोड़ेंगे टीएमसी?
TMC mp Resignation यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब तृणमूल अंदरूनी खींचतान से गुजर रही है। पार्टी के विधायी दल में विद्रोह और विभिन्न गुटों के बीच बढ़ते तनाव ने संगठन को हिलाकर रख दिया है। अपने इस्तीफे में राय ने कहा कि वे अपनी संसद सदस्यता छोड़ रहे हैं और तृणमूल से अपना नाता तोड़ रहे हैं।
टीएमसी में अंतर्कलह
बता दें कि टीएमसी में पैदा हुआ यह संकट अचानक नहीं आया। इसकी शुरुआत उस समय मानी जा रही है जब ऋतब्रत बनर्जी और संदीपान साहा को पार्टी से बाहर कर दिया गया था। इससे पहले दोनों नेताओं की विधानसभा परिसर में स्पीकर के कक्ष में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ हुई कथित मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों को जन्म दिया था। इसके बाद शहर के एक होटल में हुई कथित गोपनीय बैठक की खबरें सामने आईं थी। पार्टी नेता कुणाल घोष द्वारा इस बैठक का उल्लेख किए जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई कि टीएमसी के भीतर एक बड़ा समूह नए राजनीतिक विकल्पों पर विचार कर रहा है।
#WATCH | Delhi | West Bengal CM Suvendu Adhikari leaves from the residence of Union Minister Bhupender Yadav. pic.twitter.com/0WSq669VEa
— ANI (@ANI) June 8, 2026
अलग दल बनाना चाहते हैं बागी नेता
राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक बागी विधायकों का एक वर्ग पार्टी से अलग होकर नया दल बनाने के बजाय खुद को “असली टीएमसी” के रूप में स्थापित करने की रणनीति पर काम कर रहा है और अब हुआ भी ऐसा ही।विधानसभा स्पीकर रवीन्द्र नाथ बोस ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी है। राजनीतिक विश्लेषक इस स्थिति की तुलना महाराष्ट्र में हुए दलगत विभाजन से कर रहे हैं, जहां पार्टी के भीतर ही नेतृत्व को चुनौती देकर नया शक्ति केंद्र उभरा था।
ममता बनर्जी ने शोभनदेब चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया था। इसके बाद पार्टी में बगावत हो गई है। 80 में से 60 विधायकों ने शोभनदेब चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 60 विधायकों ने स्पीकर रवीन्द्र नाथ बोस से मुलाकात कर उनसे कहा कि वे TMC के असली गुट हैं और ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी जाए। विधायकों की अपील पर विचार करते हुए स्पीकर ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी है। स्पीकर ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के कमरे की चाबी दे दी है। टीएमसी के इस गुट में चार उप नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। इनके नाम हैं- जावेद अहमद खान, शबीना यास्मीन, शीलू साह, और संदीपन साह। अखरूजमा सदन में टीएमसी के चीफ व्हिप होंगे। स्पीकर के इस फैसले से साफ हुआ है उन्होंने ऋतब्रत बनर्जी की अगुआई वाली टीएमसी को असली तृणमूल कांग्रेस माना है।
ये भी पढ़ें
- Indian Embassy Advisory: ‘जल्दी बाहर निकल जाएं’, भारतीय नागरिकों के लिए अचानक जारी हुई एडवाइजरी, बढ़ते तनाव के बाद भारतीय दूतावास ने की देश छोड़ने की अपील
- Vivo X500 Ultra: Vivo के इस नए 5G फोन की चर्चा हर तरफ! 3-3 कैमरे 200MP के, साथ में 100MP सेल्फी कैमरा भी, फीचर्स ऐसे कि DSLR भी फीके लगे
- Stretcher Kand Indore News : इंदौर MY अस्पताल के ‘स्ट्रेचर कांड’ पर बड़ा एक्शन; कई कर्मचारियों की नौकरी गई, कंपनी पर लगा 1 लाख का भारी जुर्माना!

Facebook


