Amarnath Yatra 2026 News: तीर्थयात्रियों के लिए की जाएगी पूरी व्यवस्था, किसी को भी हो करना होगा परेशानि का सामना, अमरनाथ यात्रा को लेकर मुख्य सचिव ने दिए ये अहम निर्देश

Amarnath Yatra 2026 News: जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सोमवार को कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Amarnath Yatra 2026 News: तीर्थयात्रियों के लिए की जाएगी पूरी व्यवस्था, किसी को भी हो करना होगा परेशानि का सामना, अमरनाथ यात्रा को लेकर मुख्य सचिव ने दिए ये अहम निर्देश

Amarnath Yatra 2026 News / Image Source : X

Modified Date: June 8, 2026 / 03:48 pm IST
Published Date: June 8, 2026 3:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर की बैठक।
  • मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए।
  • मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने कहा- यात्रा की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप।

Amarnath Yatra 2026: श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सोमवार को कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और इस बार श्रद्धालुओं को पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि 57 दिन तक चलने वाली यह वार्षिक तीर्थयात्रा सुगम और आरामदायक होगी। यह यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन संपन्न होगी।

तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

मुख्य सचिव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘सभी आवश्यक प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाएं की जा रही हैं और यात्रा शुरू होने से पहले इन्हें पूरी तरह से अंतिम रूप दे दिया जाएगा।’’ (Amarnath Yatra 2026) उन्होंने बताया कि बिजली, पानी, आवास, परिवहन, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी सभी व्यवस्थाओं पर काम चल रहा है ताकि यात्रा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

तीर्थयात्रियों के लिए की जाएगी पूरी व्यवस्था

Amarnath Yatra 2026: डुल्लू ने कहा कि इस वर्ष श्रद्धालुओं को पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं। (Amarnath Yatra 2026) उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि तीर्थयात्रियों के लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी और उनकी यात्रा का अनुभव अत्यंत सुखद होगा।’’

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.