NFR Ticket Checking Record: इस रेलवे जोन ने बनाया टिकट चेकिंग का नया रिकॉर्ड.. एक ही महीने में बेटिकटों से वसूले 2 करोड़ 8 लाख रुपये, हर दिन की इतने लाख की कमाई

Northeast Frontier Railway Ticket Checking Record: एनजेपी टिकट चेकिंग सेक्शन ने मई 2026 में 2.08 करोड़ रुपये कमाकर नया रेलवे रिकॉर्ड बनाया।

NFR Ticket Checking Record: इस रेलवे जोन ने बनाया टिकट चेकिंग का नया रिकॉर्ड.. एक ही महीने में बेटिकटों से वसूले 2 करोड़ 8 लाख रुपये, हर दिन की इतने लाख की कमाई

Northeast Frontier Railway Ticket Checking Record || Image- Rashtra Press File

Modified Date: June 8, 2026 / 04:19 pm IST
Published Date: June 8, 2026 4:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एनजेपी सेक्शन ने टिकट जांच से 2.08 करोड़ रुपये कमाए।
  • मई 2026 में एनएफआर का सबसे बड़ा मासिक राजस्व रिकॉर्ड।
  • 9 मई को एक दिन में 9.65 लाख रुपये वसूले।

गुवाहाटी: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के अंतर्गत न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) टिकट चेकिंग सेक्शन ने मई 2026 में टिकट जांच से रिकॉर्ड कमाई कर नया इतिहास रच दिया है। (NFR Ticket Checking Record) विभाग ने एक महीने में 2.08 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया, जो NFR के किसी भी सेक्शन की अब तक की सबसे अधिक मासिक आय है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

टिकट चेकिंग अभियान का मिला बड़ा फायदा

एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि यह उपलब्धि टिकट जांच कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लगातार चलाए गए टिकट जांच अभियानों, सख्त निगरानी और टीमवर्क की बदौलत यह रिकॉर्ड कायम हुआ है। इससे रेलवे राजस्व की सुरक्षा के साथ यात्रियों में सही टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।

रोजाना औसतन 6.54 लाख रुपये की कमाई

मई महीने के दौरान एनजेपी सेक्शन ने प्रतिदिन औसतन 6.54 लाख रुपये से अधिक की आय दर्ज की। वहीं 9 मई 2026 को एक ही दिन में लगभग 9.65 लाख रुपये की रिकॉर्ड कमाई हुई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, एनजेपी टीटीई लॉबी के कर्मचारियों की मेहनत और कार्यकुशलता ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई। (NFR Ticket Checking Record) कई टिकट जांच कर्मियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने भी इस सफलता में बड़ा योगदान दिया।

अधिकारियों ने दी बधाई

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एनजेपी टिकट चेकिंग टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह सफलता पूरे रेलवे ज़ोन के कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और भविष्य में बेहतर सेवा तथा राजस्व संरक्षण के लिए उत्साह बढ़ाएगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

मुझे तो यह भी नहीं पता एलआईसी का दफ्तर कहां है, खुदरा शेयरधारकों को लाभ ही होगा: राजेश एक्सपोर्ट्स

विधान परिषद चुनाव: पवन सिंह, निशांत कुमार समेत राजग के नौ उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

बिहार में सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन तीर्थयात्रियों की मौत पर नायडू ने शोक जताया

निशानेबाजी चयन ट्रायल: महिला 25मीटर पिस्टल में राही शीर्ष, मनु दूसरे पायदान पर

फिलीपीन में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया; 19 लोगों की मौत, सुनामी की लहरें उठीं


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown