CG Weather Update Today: प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश, राजधानी में भी बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अगले कुछ ही दिनों में आदेश में मानसून भी पहुंच जाएगा।
CG Weather Update Today | Photo Credit: AI
- छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है।
- अगले कुछ ही दिनों में आदेश में मानसून भी पहुंच जाएगा।
- प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और तेज अंधड़ चलने की संभावना है।
CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अगले कुछ ही दिनों में आदेश में मानसून भी पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश करने के लिए स्थित बन रही है। इसी के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और तेज अंधड़ चलने की संभावना है। रायपुर में भी आज सुबह से धूप छांव का खेल जारी है। रायपुर में तापमान 42° के आसपास बना हुआ है। देर शाम राजधानी में हल्की बौछार पड़ सकती है। वहीं, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़ और बस्तर संभाग में हल्की से मध्य बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटो के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़ और बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। (CG Weather Update Today) मौसम विभाग ने इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में प्रदेश के कई स्थानों पर तेज आंधी तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
लोगों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
CG Weather Update Today: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, राजधानी रायपुर में बीते कुछ दिनों से आसमान से आग बरस रही थी। राजधानी में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। वहीं आज मौसम के बदलने से राजधानी और आस-पास के इलाके की जनता को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- India Won Test against Afghanistan: भारत ने रचा इतिहास.. पारी के अंतर से टेस्ट क्रिकेट में दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत, जानें अफगानिस्तान को कितने रनों से रौंदा..
- Amarnath Yatra 2026 News: तीर्थयात्रियों के लिए की जाएगी पूरी व्यवस्था, किसी को भी हो करना होगा परेशानि का सामना, अमरनाथ यात्रा को लेकर मुख्य सचिव ने दिए ये अहम निर्देश
- TCS Share Price: विदेश में TATA का बड़ा धमाका! कंपनी के हाथ लगी मल्टीमिलियन-यूरो की मेगा डील, अब AI टेक्नोलॉजी से दुनिया को दिखाएगा भारत दम

Facebook


